चलती फिरती यूनिवर्सिटी है “गुरु माँ”अदिति दीदी

धर्म

चलती फिरती यूनिवर्सिटी है “गुरु माँ”अदिति दीदी
एटा
गणधरों की आराधना के छठवें दिन ग्रीन गार्डन स्थित माँ विशुद्ध मती सभागार में ब्रह्मचारिणी अदिति दीदी ने गुरु माँ के प्रति अपने भाव सर्मपण करते हुए कहा कि यह गुरु माँ “विशुद्ध-विज्ञ यूनिवर्सिटी” है माँ विज्ञ स्वर में गणधर ज्ञान और ज्योतिष ज्ञान बाँट रही है आप स्वयं विश्वविद्यालय हैं ,

 

 

सेमिनार संयोजिका पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी ने बताया कि एक ही गलती बार-बार करना इंसान की प्रवृत्ति नहीं ,जो तीर्थंकर वाणी गुरु वाणी को मानता है विनय करता है उनका प्रकृति भीआकर सम्मान बहुमान करती है !सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं ! उन्होंने श्री चंद्रक की कहानी के माध्यम से बताया कि एक पाप का प्रायश्चित करके चंद्रक सुधर गया लांतवनगरी का राजा बन जाता है, गुरु के श्री चरणों में दर्पण की तरह समर्पित हो जाना गुरु भी पारदर्शी की तरह भक्त को क्षमा करते हैं गुरु को पता है मेरे पास एक ऐसा शिष्य है जो पूरी तरह समर्पित है गुरु मां ने बताया की जन्म भूमि स्वर्ग भूमि से भी बढ़कर होती है!

 

 

मेरी गुरु मां पर्याय से स्त्री जरूर है लेकिन मेरा विश्वास है पर्याय में बाधक होने के कारण उनकी साधना अत्यंत बड़ी है भविष्य में स्त्रीलिंग छेद कर अवश्य ही गणधर की श्रेणी में बैठेंगे सभी आचार्यों की उनके ऊपर गुरु कृपा है उनकी साधना को हम‌ नमन करते हैं !

बबीता जैन ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि श्रीमती सुनीता जैन कमल घृत का सम्मान उनके विशेष सहयोग के लिए विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री शिखर चंद्र जैन,

 

 

 

 

प्रभा चंद्र जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, विजय विज्जी,राजीव सुल्ली , मोहित रानू,ह्रदय शील, अनुज जैन, नरेश जैन ग्वालियर, मिंकल जैन, श्रीमती बबिता जैन “प्रेरणा”, रेनू दीदी, रिविका जैन, निधि जैन, विनीता जैन, प्रज्ञा जैन, साधना जैन, पूनम जैन, उषा जैन, उर्मिल जैन, मंजू जैन, डा०अखिलेश जैन, वर्षा जैन, कुमुद जैन, रंजना जैन, प्रेरणा जैन, सोना जैन, रक्षा जैन अनीता जैन भोपाल आदि उपस्थित थे! सुरक्षा व्यवस्था श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा की गयी!
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *