महावीर जयंती जयंती समारोह
भट्टारक जी की नसियां में ’एक शाम वीर प्रभु के नाम “विशाल भक्ति संध्या
बजे कुंडलपुर में बधाई,नगरी में वीर जन्मे…पर झूमते रहे श्रद्धालू
जयपुर,
12 अप्रैल,2022। महावीर जयंती महोत्सव के तहत ’एक शाम वीर प्रभु के नाम’ विशाल भक्ति संध्या का मंगलवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां के तोतूका सभागार में आयोजन किया गया। इस मौके पर देश के ख्यातनाम कलाकार राजीव विजयवर्गीय ने बाजे कुंडलपुर में बधाई,नगरी में वीर जन्मे…त्रिशला मां थारो लाल कठे…जैसे भजनों से भगवान महावीर को महिमा का बखान किया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं का समूह वीर प्रभु के जयकारें लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक मुकेश सौगानी व मुख्य संयोजक विनोद छाबड़ा ने बताया कि समाजश्रेष्ठी प्रमोद-नीना पहाड़िया ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजश्रेष्ठी राजीव-सीमा जैन गाज़ियाबाद गौरवमयी अतिथि श्रीमती मैना देवी,मनोज-अनीता सौगानी एमएस ज्वैलर्सवाले,विशिष्ट अतिथि राकेश-स्वाति नेकीवाला,कैलाश चन्द-माणकचंद व रमेश ठोलिया, नरेश-आशा रांवका, मनोज-सीमा जैन पहाड़ी वाले,संपत-संजय-अजय पांडया,सीए सुनील-सपना जैन, राजेन्द्र-राजजी व राजीव-मीनाक्षी बाकलीवाल रहे,जबकि अध्यक्षता श्रीमती रेणु राणा व मोहित-नम्रता राणा ने की।सभी अतिथियो का राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन,महामंत्री मनीष बैद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन जैन,मंत्री विनोद जैन “कोटखावदा “,संयुक्त मंत्री भानुकुमार छाबडा,कोषाध्यक्ष राकेश छाबडा, मुख्य परामर्शक श्रीमती शीला डोड्या,संयोजक मीना चौधरी व संयोजक सुधीर गंगवाल सहित अन्य ने अतिथियों का तिलक,माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया।

सम्मान के बाद देश के ख्यातनाम कलाकार राजीव विजयवर्गीय ने चंदा-सा मुखड़ा ब्राइट,चेहरे पे स्माइल स्लाइट….झूलो माता त्रिशला रा जाया….कैसा जादू कियर तुमने गुरूवर,हो गए हम तुम्हारे दीवाने ….और भरोसे हम तो गुरूवर के जो होगा देखा जाएगा…जैसे भजनों से देर रात तक भक्ति रस बरसाया।

इस मौके पर काफी संख्या मे समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन व महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि महोत्सव के तहत 14 अप्रैल को सुबह 7 बजे मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी,

जो चौड़ा रास्ता,त्रिपालिया बाजार,बड़ी चौपड़ .जौहरी बाजार,सांगानेरी गेट,बापू बाजार होती हुई रामलीला मैदान पर आकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी।
रामलीला मैदान में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में धर्म सभा होगी ।इस मौक़े पर राजस्थान जैन सभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया जावेगा।
होगी दीक्षा
इस मौक़े पर माताजी के सानिध्य में जिनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जावेगी ।
अंत में समाज बन्धुओं का सामूहिक वात्सल्य सहभोज होगा।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
