अतिशय क्षेत्र कैथुली में पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव मुकुट सप्तमी  भक्ति भाव उल्लास के साथ मनाया गया 

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव मुकुट सप्तमी  भक्ति भाव उल्लास के साथ मनाया गया 

 रामगंजमंडी

अतिशय क्षेत्र कैथुली मध्यप्रदेश में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मुकुट सप्तमी के रूप में गुरुवार को मनाया गया इसके लिए क्षेत्र कमेटी में काफी उत्साह था। अनेक स्थानों से भक्त इस आयोजन में सम्मिलित रहे।

 

 

इस भव्य आयोजन में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य भगवान स्वरूप पदमकुमार चांदखेड़ी वाले रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ एवं मुख्य पंडाल का लोकार्पण श्रीमान चांदमल कमलाबाई बगड़ा परिवार सिंगोली द्वारा किया गया। भगवान पारसनाथ के चित्र का अनावरण रावतभाटा निवासी लेखचंद पुष्पेंद्र कुमार हरसोरा परिवार द्वारा किया गया। समस्त आयोजन को विधि विधान के साथ श्रीमान आकाश जैन आचार्य, प्रशांत जैन आचार्य, सौरभ जैन शास्त्री एवम श्री सिद्धार्थ जैन शास्त्री विधि विधान के साथ संपन्न करवाया। क्षेत्र में विराजित पार्श्वनाथ की प्रतिमा दिव्य एवं अलौकिक है। साथ ही अतिशयकारी है।प्रतिवर्ष मोक्ष सप्तमी के पर्व पर यहां पर भक्तों का ताता लगा ही रहता है। वही प्रथम अभिषेक शांतिधारा के उपरांत प्रभु के अभिषेक करने की कतार सी लग गई। चारों और पार्श्व प्रभु के जयकारो की गूंज सुनाई दे रही थी। प्रथम अभिषेक का सौभाग्य कैलाश कुमार संजय कुमार अजय जैन कोटा को प्राप्त हुआ प्रथम शांति धारा का सौभाग्य प्रमोद कुमार सुरेश कुमार बाबरिया परिवार रामगंज मंडी को प्राप्त हुआ एवं दूसरी ओर ठग परिवार बोराव को प्राप्त हुआ। प्रभु पार्श्वनाथ के समक्ष निर्वाण लाडू का सौभाग्य गट्टूबाई अनिल डुंगरवाल चचावदा वाले गरोठ निवासी को प्राप्त हुआ एवं अन्य लाडू चढ़ाने का सौभाग्य . विनोद सुनील कुमार सुरलाया रामगंजमंडी. सुशील श्यामलता पल्लीवाल, रामगंजमंडी. प्रेमलता पदम दुगेरिया मोड़क एवम राकेश, दिनेश, सबद्रा ओसारा वाले रामगंजमंडी को प्राप्त हुआ 

 

 

इस आयोजन के प्रभावना पुण्यार्जक कैलाशचंद संजय अजय कुमार जैन कोटा परिवार रहें अतिथि सम्मान पुण्यार्जन नवीन कुमार अजीत कुमार ठग नीमथुर निवासी ने किया। पार्श्वनाथ मंडल विधान का पुण्यार्जन और आयोजन में पधारे समस्त अतिथियों के स्नेहभोज कराने का सौभाग्य प्रभुलाल ज्ञानचंद ठग परिवार बोराव को प्राप्त हुआ। महामंडल विधान में सभी भक्ति से ओत प्रोत रहे झूमते हुए भक्ति कर रहे थे सभी प्रभु भक्ति में मगन थे।

आयोजन में श्री जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पदम कुमार अनिल पारस साकुनिया परिवार सिंगोली निवासी ने किया

क्षेत्र कमेटी के संरक्षक श्रीमान सिद्धार्थ बाबरिया, अध्यक्ष हुकुम जैन काका कार्याध्यक्ष सुनील सुरलाया, महामंत्री मनीष हरसोरा, कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश ठाई, सहमंत्री प्रशांत बागड़िया, संवैधानिक सलाहकार श्री रविंद्र हरसोला, निर्माण मंत्री मुकेश जैन दोतडा वाले, जम्बू बागड़िया एवं समस्त प्रबंध कार्यकारिणी आदि ने आयोजन में सभी के सहयोग का आभार प्रेषित करते हुए स्वागत सम्मान किया।

 

इस अवसर पर भानपुरा गरोठ के पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़ भी पधारे जिनका क्षेत्र कमेटी के द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *