सम्मेद शिखरजी तीर्थ को लेकर निकाली जा रही रैली को युवा शक्ति ने दिया अंतिम रूप
रामगंजमंडी
सकल जैन समाज द्वारा सम्मेद शिखर तीर्थ को लेकर निकाली जा रही रैली की तैयारियों को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में समस्त युवा शक्ति द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया है। 3 दिनों से उसको लेकर के युवा शक्ति तत्परता से लगी हुई है। आपको बता दे की केंद्र सरकार व राज्य सरकार सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल बनाना चाहती है उसको लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है।
21 तारीख की प्रातः बेला में संपूर्ण जैन समाज को लेकर

व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए थाना चौराहे पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, राष्ट्पति, केंद्रीय पर्यटन मंत्री, झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगी। जिसको लेकर संपूर्ण जैन समाज एकजुट होकर खड़ा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
