अतिशय क्षेत्र निमोला में भगवान पार्श्वनाथ अनुष्ठान की रचना में उमड़े श्रद्धालु पार्श्वनाथ समवशरण की रचना में इन्द्र इन्द्राणियो ने जमकर किया भक्ति नृत्य
टोंक
: सकल दिगम्बर जैन समाज टोंक निवाई एवं निमोला के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र निमोला मे गाजेबाजे के साथ पार्श्वनाथ मण्डल अनुष्ठान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य श्री पवन जैन के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र हुकमचंद पारसमल संजय कुमार बड़ागांव के परिवार जन सहित सभी इन्द्रो ने भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक एवं विश्व में शांति की कामना के लिए शांतिधारा की।
कार्यक्रम के अतिथि उधोगपति महावीर प्रसाद पहाड़ी प्रकाश चंद पटवारी रमेश चंद छाबड़ा एवं अशोक छाबड़ा ने देश में शांति की कामना के लिए एवं खुशहाली के लिए भगवान पार्श्वनाथ के समक्ष श्री फल समर्पित कर कामना की वहीं पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कपूर चंद पाटोदी मंत्री बाबूलाल जैन राणोली एवं कोषाध्यक्ष अशोक जैन हुकमचंद जैन एवं कमेटी के द्वारा सोशल मीडिया प्रभारी गायक विमल जौंला, गायक विमल बड़ागांव, गायक अजीत काला एवं गायक विमल सोगानी एवं रेखा जैन का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जयकारों के साथ पार्श्वनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। विधान की शुरुआत प्रेमदेवी जैन, सीमा जैन, उषा जैन ने मंगलाचरण से की। इस दौरान धर्म चंद सेदरिया को भगवान के केसर लेपन करने का सौभाग्य मिला। मंदिर अध्यक्ष कपूर चंद पाटोदी एवं मंत्री बाबूलाल राणोली ने बताया कि विधान के सोधर्म इन्द्र समाजसेवी हुकमचंद पारसमल जैन के द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। इस दौरान विधान मे देव शास्त्र और गुरु एवं पार्श्वनाथ पूजा के साथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई। विधान मे मुख्य भजन गायक विमल जौंला गायक विमल बड़ागांव, अजीत काला एवं विमल सोगानी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिस पर श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किए। उन्होंने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र परिवार एवं सभी इंद्र इन्द्राणियो द्वारा मण्डप पर श्री फल अर्ध्य चडा़कर पुण्यार्जन किया। विधान के अन्त मे पार्श्वनाथ भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति संभाग मंत्री टोंक रेखा जैन, पवन जैन, रमेश गट्टी, मंजू जैन नवरत्न टोंग्या अर्चना टोंग्या, महेन्द्र लावा, कमल बड़ागांव सहित अनेक लोग मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



