भक्त की भक्ति से भगवान भी वश में हो जाते हैं  गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी 

धर्म

भक्त की भक्ति से भगवान भी वश में हो जाते हैं  गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी 

भोपाल

 भोपाल का सौभाग्य है कि ऋषभदेव भगवान के सवा करोड़ जाप का 44 दिवसीय अनुष्ठान का आज से शुभारंभ हुआ है मंत्र जाप से बड़े-बड़े असाध्य रोग ठीक होते हैं वर्ष 2008 में सुल्तानपुर में हमने जप अनुष्ठान किया था तब एक का किडनी रोग पूरी तरह ठीक हुआ था उसे नगर में पुरुष महिला 13 घंटे जाप करते थे। पिछले वर्ष टीकमगढ़ भी में भी 9 करोड़ जाप हुए थे जाप अनुष्ठान के कार्यक्रम में किसी को बाधा अंतराय नहीं डालना चाहिए राजा श्रेणिक को अंतराय कर्म के कारण नरक गति जाना पड़ा। इसलिए जाप की अनुमोदना करना चाहिए रानीला वाले श्री आदिनाथ भगवान की कृपा है । संकल्प लेकर नियम और पूजन नहीं करने पर बीमार होते हैं ।

मंत्र जाप की भावना ऊर्जा और मंगलकारी होती है इससे सुख, शांति और समृद्धि बीमारी दूर होती है। सभी को लाभ हो यही मंगल भावना है। आर्यिका माताजी के प्रवचन के पूर्व आर्यिका श्री विश्व यश मति माताजी ने अनुष्ठान बाबद उपदेश दिया। चातुर्मास समिति एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 1008 श्री चंद्र प्रभु जिनालय मंगलवारा भोपाल में दिगंबर साधु का प्रथम वर्षयोग ऐतिहासिक हो रहा है। गणिनी आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी अपने संयम काल का 32 वां वर्षायोग आर्यिका श्री विश्वयश मति , श्री विमलमति एवं क्षुल्लिका श्री आप्त मति के सहित कर रही हैं परम पूज्य आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माता जी की प्रेरणा से सवा करोड़ मंत्र जाप का 44 दिवसीय अनुष्ठान 30 जुलाई से प्रारंभ होकर समापन 14 सितंबर को संघ सानिध्य में होगा।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *