डीएसपी पद पर नियुक्त होने के बाद अनीशा जैन ने सर्वप्रथम सागर आने पर आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी का लिया आशीर्वाद

धर्म

डीएसपी पद पर नियुक्त होने के बाद अनीशा जैन ने सर्वप्रथम सागर आने पर आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी का लिया आशीर्वाद
सागर
जैन समाज का गौरव ऊंचा करने वाली एवं नारी शक्ति का प्रतिरूप बनाकर सभी के सामने परिलक्षित हुई अनीशा जैन जो गौरझामर की निवासी हैं। उनका चयन डीएसपी पद पर हुआ।

 

 

नियुक्ति के बाद पहली बार सागर आने पर उन्होंने सर्वप्रथम आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 दृढ़मति माताजी का मंगल आशीर्वाद लिया।

 

 

 

 

इस अवसर पर उनका समाज समिति द्वारा भी अभिनंदन किया गया। सुश्री अनीशा एक धर्म परायण व्यक्तित्व हैं। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सबसे पहले गुरु मां दृढ़मति माताजी के दर्शन करने पहुंची। काफी समय तक उन्होंने माताजी से चर्चा की। समस्त जानकारी देते हुए नवीन जैन श्रीजी ने बताया कि इसके बाद उन्हें आचार्य श्री का चित्र भी भेंट किया गया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *