नेकी ईमानदारी की जीती जागती मिसाल पेश की श्रीमती मधु पंकज जैन जयपुर ने सड़क पर गिरे पैसे लौटाए* 

धर्म

*नेकी ईमानदारी की जीती जागती मिसाल पेश की श्रीमती मधु पंकज जैन जयपुर ने सड़क पर गिरे पैसे लौटाए* 

   बड़नगर 

     कहा जाता है नेकी ईमानदारी अब खत्म सी हो गई है लेकिन ईमानदारी आज भी जिंदा है जिसका उदाहरण बड़नगर मध्य प्रदेश में देखने को मिला।

 

 क्या है वाकया 

मंगलवार को ग्राम भोमवास निवासी साहिल के ₹50000 बैंक में जमा करने आया था।उसकी पिछे की जेम से दिगंबर जैन मंदिर महाराणा प्रताप चौक से एचडीएफसी बैंक के बीच गिर गए इस बीच जयपुर से आई श्रीमती मधु पंकज जैन को मन्दिर से दर्शन कर के निकली उनके पैर मिले कुछ अटका तो उन्होंने देखा तो उन्होंने उठा कर अपने साथ लेकर आ गई। वे बड़नगर में चातुर्मासरत आर्यिका 105 विशाश्री माताजी के दर्शन हेतु आए हुए थे। 

    जानकारी देते हुए श्री मनीष टोंग्या ने बताया कि उन्होंने यह जानकारी चातुर्मास समिति के प्रमुख श्रीमान अजीत टोंग्या एवं नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या को राशि मिलने की जानकारी दी। तभी साहिल एचडीएफसी बैंक का मंदिर के बीच रूपयो की तलाश कर रहा था। वह काफी उदास था। तब पता चला कि यह रुपए साहिल के हैं स्वाध्याय भवन में जैन दंपति ने साहिल को बुलाकर यह रुपए वापस कर ईमानदारी और नेकी का परिचय दिया।

 

निश्चित रूप से ऐसे कार्य नेकी और ईमानदारी की जीती जागती मिसाल है यह आज के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सभी के लिए एक प्रेरणा है। इसके बाद साहिल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी ओर से दिगंबर जैन मंदिर के लिए ₹5000 की राशि दान स्वरूप प्रदान की साहिल ने जयपुर से पधारे दंपतियों का आभार माना। निश्चित रूप से ऐसे दंपति की जितनी सराहना की जाए कम होगी। इन्होंने उस कथन की सार्थकता को भी सिद्ध किया honesty is the best policy 

            संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *