पवित्रमति माताजी का मित्रता दिवस पर मंगल प्रवचन
नौगामा
चातुर्मास के दूसरे रविवार को आज प्रातः विज्ञान मति माताजी की शिष्या पवित्रमति माताजी गरिमा मति माताजी का मंगल प्रवचन हुआ प्रवचन से पूर्व हाटपिपलिया मध्य प्रदेश से पधारे प्रदीप छाबड़ा शेखर छाबड़ा सुशील घोड़ा कलीजरा सुरेश जैन बागीदौरा द्वारा आचार्य विद्यासागर जी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन किया गया ।
इस अवसर पर नौगामा जैन समाज एवं चतुर्मास कमेटी अध्यक्ष निलेश जैन राजेंद्र गांधी कोषाध्यक्ष रमलाल जैन द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा माला पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा मंगलाचरण किया गया
मंगलाचरण के पश्चात माताजी ने कहा कि नौगामा नगर का सौभाग्य है कि चातुर्मास में धर्म की गंगा बहरी है आज पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या एवं मित्रता दिवस है मित्रता दिवस पर अपने प्रवचन में कहा कि मित्र वह होते हैं जो सुख में साथ बल्कि वह अपने दुखों में भी अपने साथ खड़े रहते हैं दोस्ती ऐसा रिश्ता है जो बिना शर्तों से होता है जहां केवल अपनापन में होता है इस मित्रता दिवस पर सभी को यह संदेश देना चाहती हूं कि सभी मित्र ऐसे बनाओ की विपत्ति काल में भी अपना सहयोग करें अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करें बुरे कार्यों से दूर रहे धार्मिक भावनाओं से और धार्मिक
भावनाओं से ओतपोत रहे हमें इस प्रकार की सच्चे मित्र बनाने चाहिए जिस प्रकार से कृष्ण और सुदामा की मित्रता थी मंगल प्रवचनों के बाद जैन पाठशाला के छात्रों को प्रश्न मंच के माध्यम से अच्छे संस्कार बार करने की प्रेरणा दी प्रति रविवार की भांति आज भी जैन पाठशाला के छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरों के साथ पूजन की प्रवचन के उपरांत कालिंजरा से पधारे सुशील जैन प्रदीप छाबड़ा शेखर छाबड़ा ने माताजी को जिनवाणी भेंट की
सुरेशचंद गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
