मुनि श्री श्रम सागर जी, श्री सागर जी महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,संतो के आगमन से हमारे जीवन में खुशहाली आती है मुनिश्री
नौगामा
शुक्रवार प्रातः मुनि श्री श्रम सागर जी श्री सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश खंडू कॉलोनी से नौगामा की ओर हुआ प्रातः बेड बाजो के साथ साथ मंगल प्रवेश के साथ 1008 भगवान महावीर समवसरण के दर्शन के बाद आदिनाथ मंदिर की ओर विहार किया जहां पर जगह-जगह मुनि श्री का पद प्रक्षालन किया गया मुनि श्री ने बागड़ के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान नेमिनाथ भगवान के दर्शन के बाद अपने मंगल प्रवचन में कहा कि नौगामा नगर का यह भव्य विद्यालय यह बताता है कि नौगामा नगर के पूर्व वासी बहुत धन्य धान्य से एवं धार्मिक आस्था से बड़ा धार्मिक केंद्र हुआ होगा।
मुनि श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि सरवर में पानी होगा तो पक्षी अपने आप पानी पीने आ जाएगा इस तरह अगर नगर के श्रद्धालु में श्रद्धा होगी तो साधु अपने आप नगर की ओर विहार करेगा नगर में साधु का आगमन हमारे जीवन में खुशहाली लाता है हमने पूर्व जन्म में बहुत अच्छे कर्म किए हैं इसीलिए हमें 84 लाख योनियों में भटकने के बाद जैन कुल प्राप्त हुआ है और आगे भी हमें अच्छी पर्याय मिले इसलिए मैं अच्छे कर्म करना चाहिए।
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज नौगामा एवं सांगानेर संस्थान से संस्कार शिविर हेतु पधारे हुए अमन भैया संकेत भैया द्वारा महाराज जी को श्रीफल भेटकर चातुर्मास हेतु निवेदन किया कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी द्वारा किया
प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
