श्रावक को श्रद्धावान, क्रियावान, विवेकवान होना चाहिए… आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज
टोंक
जो श्रद्धावन ज्ञानवान क्रियावान होता है वह श्रावक होता है श्रावक में पहला अक्षर होता है श्र श्रद्धावान है दूसरा शब्द है व जो ज्ञान का आचरण करता है और तीसरा शब्द है क जो क्रियावान हो अर्थात जो श्रद्धावान ज्ञानवान क्रियावान होता है वह श्रावक होता है प्रत्येक श्रावक को अपने भीतर इन तीनों को देखने की आवश्यकता होती है तभी श्रावक बन सकता है क्योंकि श्रावक धर्म का परिपालन करते हुए अपने जीवन का उत्थान तो करता ही है लेकिन उसके ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है वह साधु संतों को आहार दान देकर और आहार दान के साथ-साथ अपने जीवन में वैयावृत्य भी बहुत बड़ा कार्य होता है गुरुभक्त राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री ने कहा कि उमा स्वामी आचार्य ने कहा कि तप से कर्मों की निर्जरा होती है श्रावक शास्त्र के अनुरूप अपने जीवन को बनाने का प्रयत्न करता है उसे तो उसका जीवन सार्थक होता है और उसके जीवन में निर्वाह होता है तो मोक्ष की और बढ़ने में सहायक होता है ।आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व आर्यिका श्री शुभ मति माताजी ने प्रवचन में बताया कि मनुष्य ,वैभव अच्छी संतान पुण्य से मिलती है पुण्य से सब कार्य सफल होते है देव गुरु की भक्ति सम्मान करने से आपका भी सम्मान होता है एक कथा के माध्यम से बताया कि भाग्य हीन के हाथ का स्वर्ण कोयला बन जाता हैं।
प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने बताया धर्म सभा के पूर्व श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई तत्पश्चात पूर्वाचार्यों के चित्र अनावरण दीप प्रवज्जलन, आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन ओर विशेष अष्ट मंगल द्रव्य से पूजन करने का सौभाग्य गुरु भक्त राजेश पंचोलिया इंदौर ओर चंदनबाला बालिका मंडल एवं पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ ।
इस मौके पर सुनील सर्राफ एवं विनोद सर्राफ के मीठे-मीठे मधुर भजनों पर भक्तिमय आराधना की मंगलाचरण रचना टोरडी अंजना मंडावर के द्वारा की गई प्रवचन के पूर्व कलकत्ता के श्री चिरंजी लाल बगड़ा संपादक दिशाबोध का विशेष सम्मान किया गया।प्रतिदिन निवाई, जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, इंदौर, कलकत्ता आदि से गुरु भक्त पधारकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
इस मौके पर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, मंत्री राजेश सर्राफ, धर्मेंद्र पासरोटिया, कमल आंडरा, कमल सर्राफ, मिट्ठू लाल दाखिया, नीटू छामुनिया, ओम ककोड़, सुनील सर्राफ, नरेंद्र दाखिया, मनीष शिवाड़िया, महावीर पासरोटियां, महावीर दाखिया, ज्ञानचंद दाखिया, पंकज फूलेता, लोकेश कल्ली, आदि समाज के लोग रहे।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
