कमला नगर जैन मंदिर में हुआ क्षमावाणी,वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन
*आगरा*

आगरा के डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के समापन पर ब्रह्मचारी सुनील भैया के सानिध्य में क्षमावाणी, वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव का आयोजन बड़े ही भक्ति भाव के साथ किया गया| जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तों ने दीपप्रज्वलन एव चित्रअनावरण के साथ हुआ| इसके बाद कमला नगर बालिका मंडल ने भक्ति नृत्य कर मंगलाचरण एवं संस्कृति जैन शशि जैन ने स्वागत गान संगीतमय में प्रस्तुत किया|
भक्तों ने सभी दशलक्षण पर्व पर व्रत करने वालों एवं ब्रह्ममचारी सुनील भैया जी का भी सम्मान के पश्चात सौभाग्यशाली भक्तों ने ब्रह्मचारी सुनील भैया जी को शास्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद श्रीजी को पांडुक शिला पर विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की गई| क्षमावाणी पर्व के अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के स्थानीय जैन समाज में साल भर में कोई गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमायाचना की| कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल के द्वारा किया गया| इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,जगदीश प्रसाद जैन,शिखरचंद जैन सिंधई, महेश जैन,अनिल जैन,अभिषेक जैन,नरेश जैन,अंकेश जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
