आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज वर्षायोग कलश स्थापना समारोह उत्साह के साथ सम्पन्न भारी वर्षा के बीच भी उत्साह भरपूर
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य वाककेसरी आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन कृषि उपज मंडी समिति में आयोजित किया गया
सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी एवम चातुर्मास व्यवस्था समिति के संयोजन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। आचार्य श्री संघ को श्रावक परिवार समूह एवम महिला समूह के दिव्य घोष के साथ कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस आयोजन में कोलकाता,विजयवाड़ा, भिंडर, भवानीमंडी, नैनवा,झांसी, इंदौर आदि स्थानों से भक्त पधारे आयोजन में सर्वप्रथम आचार्य श्री विराग सागर के चित्र का अनावरण किया एवम चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया जो बाहर से पधारे बंधुओ ने किया। । इस अवसर पर पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी एवम चातुर्मास व्यवस्था समिति रामगंजमंडी की और से संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, चेतन बागड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री राजीव बाकलीवाल, प्रकाश विनायका, रमेश विनायका, महावीर मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया एवम समाजबंधुओ ने आचार्य श्री चरणों में श्रीफल भेंट किया गया। आचार्य श्री के चरणों के पद प्रक्षालन का सौभाग्य दिलीप कुमार अरुण विनायका परिवार द्वारा किया गया।। कार्यक्रम के शुभारंभ में सांस्कृतिक समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर पाठशाला परिवार के बच्चों ने अलौकिक प्रस्तुति दी जो सभी का मन मोह गई शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य कैलाशचंद जगदीश सिंघल परिवार को प्राप्त हुआ एवम महावीर कुमार दीपक शाह परिवार निवेदिता ग्रुप,संजयकुमार अशोक कुमार महेंद्र ठोरा परिवार को प्राप्त हुआ
प्रथम मंगल कलश प्राप्त करने का सौभाग्य शुभम जैन पुलकित जैन जयपुर वालो को प्राप्त हुआ द्वितीय कलश का सौभाग्य अजीत कुमार राजेश कुमार सेठी परिवार तृतीय कलश का सौभाग्य सुरेश कुमार सिद्धार्थ बाबरिया परिवार चतुर्थ कलश चेतन कुमार पुलिन बागड़िया परिवार को प्राप्त हुआ विरागोदय कलश झांसी वाले परिवार को प्राप्त हुआ
इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा दिगंबर साधु का कर्तव्य जिस समाज में जन्मे जो सरआंखों पर उठाता है उसका उत्थान कैसे हो। संयम कैसे मिले इस लिए नगरों में ज्ञान दान देकर विहार कर जाते है। सबके बीच रहकर दूर रहना मुनियों का काम है उन्होंने कहा इन चारों महीने में अहिंसा का काम करें ध्यान रखना इन चार महीने में हिंसा का काम नहीं होना चाहिए हिंसा जनित वस्तु से चार महीने दूर रहे। आयोजन में स्नेह भोज कराने का सौभाग्य कमल कुमार नरेश कुमार चांदवाड परिवार को प्राप्त हुआ भारी वर्षा के बीच भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312










