ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंजमंडी ने किया आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का आशीर्वाद 

धर्म

ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंजमंडी ने किया आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का आशीर्वाद 

रामगंजमंडी 

 कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का वर्षायोग कलश स्थापना समारोह संपन्न हुआ जिसमें ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंजमंडी का विशेष सहयोग रहा सभी संगठन के पदाधिकारी गुरुदेव का आशीष पाकर अपने आप को धन्य एवं गदगद महसूस कर रहे थे।

 

 

उनका कहना था ऐसे महासंत के चरण कृषि उपज मंडी में पड़े हैं आज यह मंडी धन्य हो गई इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया संगठन के सभी पदाधिकारी अध्यक्ष मुकेश धाकड़, उपाध्यक्ष मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील जैन सचिव योगेश दलाल सह सचिव लड्डू बेसला गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *