आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा हेतु भव्य मंगल प्रवेश नूतन मंदिर का निर्माण पुण्य से होता है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

धर्म

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा हेतु भव्य मंगल प्रवेश नूतन मंदिर का निर्माण पुण्य से होता है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

पीपलदा 25 नवंबर (राजेश पंचोलिया इंदौर)

सवाई माधोपुर जिले के जैन समाज ,पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ओर 1008 श्री चंद्र प्रभु मंदिर समिति पीपलदा तथा संपूर्ण सर्व धर्म के नागरिकों ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की संघ सहित भव्य अगवानी मंगल आरती कर चरण प्रक्षालन किए। दिनांक 25 नवंबर को राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पीपल्दा से आचार्य श्री संघ का दिगम्बर मंदिर के लिए जुलूस प्रारंभ हुआ। नगर में 1 km पूर्व से बड़े बड़े फ्लेक्स कट आउट , और स्वागत द्वार सभी धर्मों ने नागरिकों ने राजकीय अतिथि 76 वर्षीय पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर पर पुष्प वृष्टि कर मंगल आरती चरण प्रक्षालन स्थान स्थान पर किया। जुलूस के प्रारंभ में शताधिक महिलाओं ने मस्तक पर कलश धारण किए। स्थान स्थान पर समाजजनों ने मकान समक्ष रांगोली बनाई।प्रशासनिक अधिकारियों भी राजकीय अतिथि की अगवानी व्यवस्था में तत्पर रहे।

युवाओ का उत्साह और भक्ति चरम सीमा पर रही ।1008 चंद्र प्रभु श्री महावीर स्वामी आचार्य श्री शांति सागर जी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की जय जय कार से नगर गुंजायमान रहा। पीपल्दा जैन समाज अध्यक्ष श्री बजरंगलाल ओर पंच कल्याणक समिति के अध्यक्ष श्री मनोज जैन सोगानी ने बताया कि जुलूस का समापन नूतन मंदिर परिसर में हुआ आचार्य श्री ने संक्षिप्त आशीर्वचन प्रवचन में कहा नूतन मंदिर का निर्माण नगर के पुण्य से होता हैं। धार्मिक क्रियाओं से पुण्य में वृद्धि होती हैं।आगामी 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक 5 दिवसीय बहु प्रतिक्षित पंच कल्याणक आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य और निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य पंडित मनोज शास्त्री के द्वारा धार्मिक क्रियाओं से साथ संपन्न होगा।

गुरु भक्त राजेश पंचोलिया दीपक प्रधान अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागरजी सहित 7 साधु आए है। पंच कल्याणक के प्रमुख पात्रों माता पिता , सौधर्म इंद्र, कुबेर, महायज्ञ नायक माहेन्द्र ब्रह्म इंद्र सहित सभी ने आचार्य संघ की, अगवानी की।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *