युगल मुनि श्री की निश्रा में गलियाकोट प्राचीन दिगंबर जैन क्षेत्र के उद्धार के लिए चंद मिनटों में हुई सफल घोषणाएं

धर्म

युगल मुनि श्री की निश्रा में गलियाकोट प्राचीन दिगंबर जैन क्षेत्र के उद्धार के लिए चंद मिनटों में हुई सफल घोषणाएं

गलियाकोट

दिनांक 11 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 बजे से श्री विमलनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में पूज्य मुनि श्री शिवानंद जी व मुनि श्री प्रश्मानंद जी मुनि भगवंतों की निश्रा में सकल दिगंबर जैन समाज गलियाकोट पुनर्वास कॉलोनी के नव निर्वाचित अध्यक्ष व कमेटी सदस्यों का दायित्व शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

जिसमे समाज ने गलियाकोट के प्राचीन जिनालयो के उद्धार की कामना के साथ युगल मुनि को वर्षायोग सन 2023 हेतु निवेदन किया,जिस पर पूज्य मुनि श्री शिवानंद जी गुरुदेव ने जिनालय क्षेत्र के विकास हेतु सर्वप्रथम दिगंबर साधु संघ प्रवास व चातुर्मास कर सके। उस योग्य संत भवन व आगंतुक यात्रियों के ठहराव हेतु उचित व्यवस्था बनाने का मार्गदर्शन दिया।

 

जिस पर दाहोद से पधारे गुरुभक्त युवा भामाशाह राहुल जैन ने स्वेच्छा से इस क्षेत्र के विकास हेतु 5 L 51 T की घोषणा की साथ ही इन्ही पांच दस मिनिट के भीतर श्री दिगंबर समाज गलियाकोट के 5 महानुभावों ने 1 लाख 11 हजार व 5 अन्य सदस्यो ने 61200 रु राशि, शाह अश्विन व शैलेंद्र बंधुओ ने गलियाकोट पुराना बाजार में स्थित अपने निजी भूखंड को मंदिर विकास में दान के रूप में समर्पण की घोषणा कर मजबूत फंड की आधारशिला खड़ी कर दी।

मुनि श्री शिवानंद जी व मुनि श्री प्रश्मानंद जी की मंगल प्रेरणा से गलियाकोट के इन गगनचुंबी विशाल,प्राचीन व मनोहारी प्रतिमाओं से युक्त जिनालय के विकास संकल्प की महक समूचे वागड़ में गूंज रही है।

यह जिनालय माही नदी के तट पर अत्यंत प्राकृतिक सौंदर्यता

 

के साथ स्थित है साथ ही गलियाकोट राजस्थान,मध्य प्रदेश व गुजरात इन तीन राज्यों के श्रद्धालुओ के केंद्र बिंदु है। अब पुल के निर्माण के पश्चात इस क्षेत्र पर निरंतर साधु भगवंतो का आगमन भी बना रहता है। ऐसे में पूज्य युगल मुनिराज की प्रेरणा कार्य इस क्षेत्र की कायाकल्प कर सकती है
-शाह माधोक जैन चितरी से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *