पूज्य मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ व नगर गौरव निरोग सागर महाराज का दीक्षा के बाद प्रथम बार हुआ आगमन

धर्म

पूज्य मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ व नगर गौरव निरोग सागर महाराज का दीक्षा के बाद प्रथम बार हुआ आगमन
बंडा
विश्व वन्दनीय आचार्य श्री विद्यासाग़र महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ का बंडा नगर मे आगमन हुआ।जहा भक्ति भाव से भक्तो ने मंगल आगवानी की। जगह जगह मंगल आरती व पद प्रक्षालन किया गया। इस अभूतपूर्व बेला में ज्येष्ठ आर्यिका गुरुमती माताजी संघ ने मुनि संघ को वंदन कर आगवानी की।साथ ही मंगल परिक्रमा की। इस अभूतपूर्व क्षण मे हर कोई उल्लास से भरा था। जानकारी देते हुइ बंडा से संयम जैन ने बताया की मुनि संघ मे नगर गोरव निरोग सागर महाराज दीक्षा के बाद प्रथम बार पधारे, हर कोई बस जय जयकार के साथ भक्ति से भरा था। वही इस बेला मे पूज्य मुनि संभव सागर महाराज ने अपने उद्बोधन अपने 10 वर्ष पूर्व यहाँ किये वर्षायोग की स्म्रति को सांझा किया, और नगर गौरव निरोग सागर महाराज के जीवन व उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *