हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण-महावीर जयन्ती के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

राज्य

हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण-महावीर जयन्ती के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
जयपुर –
– आगामी गुरुवार 14 अप्रैल को आ रहे महावीर जयंती समारोह पर शोभा यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के पश्चात रामलीला मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ने अधिकारियों को दिये।
इस मौके पर पारस जैन व अरुण मेठी पार्षद हैरिटेज नगर निगम व राजस्थान जैन सभा के महामंत्री मनीष बैद और शोभा यात्रा के मुख्य संयोजक राकेश छाबड़ा भी साथ थे । इस अवसर पर सभा के महामंत्री मनीष बेद व शोभा यात्रा के मुख्य संयोजक राकेश छाबड़ा ने महावीर जयंती पर आयोजित शोभा यात्रा और रामलीला मैदान पर आयोजित धर्म सभा की विस्तार से महापौर को जानकारी दी। महापौर महोदया ने सभी कार्यों को करने तथा सफाई, रंगोली आदि के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद पारस जैन पाटनी के अतिरिक्त पार्षद अरविंद मेठी भी साथ थे।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *