परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का होगा 2 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश होगी भव्य आगवानी
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज का संघ सहित 2 जुलाई की प्रातः बेला में नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा आचार्य श्री संघ की नगर में एतिहासिक एवम भव्य अगवानी होगी। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया संपूर्ण नगर तोरण द्वार से सजा हुआ है।
आचार्य श्री संघ को भव्य शोभायात्रा के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा जगह जगह गुरुदेव का पद प्रक्षालन आरती कर अगवानी की जाएगी।

आचार्य श्री संघ के नगर आगमन से नगर वासियों में उत्साह है इस वर्ष का वर्षायोग रामगंजमंडी में होगा 13 जुलाई को भव्य चतुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। समाजबंधु पुलिस थाना चौराहा पहुंचकर गुरुदेव की नगर में अगवानी करेंगे यहां से भव्य शोभा यात्रा के रूप में गुरुदेव को नगर में प्रवेश कराया जाएगा गुरुदेव श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन करेंगे दर्शन उपरांत माल गोदाम चौराहा, सरकारी अस्पताल चौराहा श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर अंबेडकर सर्किल स्टेशन चौराहा होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा 
शोभायात्रा के आकर्षण के केंद्र बिंदु
गुरुदेव अगवानी बहुत ही अभूतपूर्व होगी जिसमें युवा बच्चे एवं सभी उत्साह से भरपूर इस अलौकिक शोभायात्रा में ड्रोन द्वारा वर्षा, जैन ध्वज, अष्ट प्राप्तिहार्य, रत्न थाली,भक्ति करते हुए डांडिया चवर लिए हुए महिलाए सम्मिलित होगी। दिव्य घोष शोभायात्रा को पुलकित करेगा। मंगल की कामना करते हुए महिलाए मंगल कलश लिए सम्मालित होगी। शोभायात्रा के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर मंदिर के प्रवेश द्वार पर सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी एवम चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा गुरुदेव के चरणों का पद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर अगवानी की जाएगी। इसके उपरांत गुरुदेव जिनालय के दर्शन करेंगे दर्शन उपरांत धर्म सभा होगी धर्मसभा में अलौकिक मंगलाचरण की प्रस्तुति दी जाएगी इसके साथ ही गुरुदेव की आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




