भारतगौरव पूज्य गणिनीप्रमुखश्री ज्ञानमती माताजी का गणिनीपद दिवस समारोह गुरुवार 8मई को।सनावद के 11 सदस्यी दल कार्यक्रम में करेगा सहभागिता

धर्म

भारतगौरव पूज्य गणिनीप्रमुखश्री ज्ञानमती माताजी का गणिनीपद दिवस समारोह गुरुवार 8मई को।सनावद के 11 सदस्यी दल कार्यक्रम में करेगा सहभागिता
सनावद:

–भारतगौरव पूज्य गणिनीप्रमुखश्री ज्ञानमती माताजी का गणिनीपद दिवस समारोह तिथि-वैशाख शुक्ला एकादशीदिनाँक-8 मई 2025, गुरुवार, प्रात: 6 बजेस्थान-श्री ऋषभदेव दिगम्बर जैन मंदिर, बड़ी मूर्ति, अयोध्या (उ.प्र.) में बड़े भक्ति भाव से मनाया जायेगा।

 

 

समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की जैन समाज के इतिहास में वर्तमान की सर्वप्रमुख गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी का ‘‘गणिनी पद’’ आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की परम्परा में वरिष्ठ भारतगौरव आचार्यरत्न श्री देशभूषण जी महाराज की आज्ञा से हस्तिनापुर में सन् 1985 में विशाल जम्बूद्वीप पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ था। पिछले वर्षों में पूज्य माताजी ने इस पद को सुशोभित करते हुए अपने हाथों से अनेक दीक्षाएँ प्रदान कीं तथा 108 फुट भगवान ऋषभदेव प्रतिमा आदि अनेक महत्वपूर्ण तीर्थंकर जन्मभूमियों के विकास की प्रेरणाएँ प्रदान की हैं। वर्तमान में पूज्य माताजी शाश्वत तीर्थ अयोध्या में विराजमान हैं। यहाँ पर माताजी के आशीर्वाद से निरंतर तीर्थंकर जन्मभूमियों के विकास कार्य चल रहें हैं।

 

इस अवसर पर सनावद जैन समाज से विशाल सराफ,श्रुति सराफ, मालती लश्करे, भानु बाई जटाले,नीतू जैन, कर्णिका जैन, गवाक्षी जैन,आराध्या जैन, अर्हम जैनसहित अभियांशु जैन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।जैसा की ज्ञात हे की गणिनीआर्यिका ज्ञान मति माता जी के संघ में सनावद नगर गौरव आर्यिका सुदृढ़ मति माताजी एवं आर्यिका विनीत मति माताजी संगस्त होकर धर्म प्रभावना कर रही हे।

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *