आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का निवाई से सांगानेर के लिए मंगल विहार निवाई-

धर्म

आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का निवाई से सांगानेर के लिए मंगल विहार निवाई-

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध का मंगलवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से गाजे बाजे से मंगल विहार हुआ मंगल विहार में सेकंडों श्रद्धालुओं ने विहार में पाद प्रक्षालन करके विहार में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज 23 पिच्छिका सहित भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से विहार करके अहिंसा सर्किल जयपुर रोड जमात रोड रीको औद्योगिक क्षेत्र होते हुए चेनपुरा फाटक पहुंचे जहां सुशील नीरा जैन नेमीचंद सिरस अशोक सिरस शंभु कठमाणा पारस सिरस विष्णु बोहरा नवरत्न टोंग्या महावीर प्रसाद छाबड़ा विमल सोगानी अनन्त सांवलिया महावीर चेनपुरा हितेश छाबड़ा राजेश नोहटा पिंकी कठमाणा शकुंतला छाबड़ा रेखा गोधा अवनि छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आचार्य संध का स्वागत सत्कार किया। जौंला ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध सहित बुधवार को विज्ञा तीर्थ गुन्सी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *