आर्यिका प्रशममति माताजी एवं उपशममति माताजी की इंद्रदेव ने नगर में की अभूतपूर्व अगवानी वर्षा के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं

धर्म

आर्यिका प्रशममति माताजी एवं उपशममति माताजी की इंद्रदेव ने नगर में की अभूतपूर्व अगवानी वर्षा के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं
रामगंजमंडी
शनिवार की प्रातः बेला में समाधिस्थ आचार्य श्री 108ज्ञानसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री 108ज्ञेय-सागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका105प्रशममति माताजी एवं आर्यिका 105 उपशममति माताजी का रामगंजमंडी नगर में आगमन हुआ। जैसे ही नगर में आगमन हुआ इंद्रदेव जमकर बरसे।

 

 

 

मानो लग रहा था इंद्रदेव भी आगमन से हर्षित हो रहे माताजी संघ को नगर की सीमा पर स्थित कमल फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप से थाना चौराहा होते हुए बाजार नंबर एक शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया मार्ग में माताजी संघ ने श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के भी दर्शन किए।

माताजी संघ का भारी वर्षा के बीच नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए आगमन हो रहा था तो इंद्रदेव उनकी अगवानी में घूमड घूमड कर बरस रहे थे मानो लग रहा था कि वह भी अगवानी में अपनी सहभागिता दे रहे हो। भारी वर्षा के बीच भक्तों के उत्साह में भी कोई कमी नहीं थी एवं तन मन धन समर्पित करते हुए भक्त गुरु मां के साथ भारी बारिश की परवाह न करते हुए अपना सर्वत्र समर्पित किए हुए थे। एवं भक्तिमय भजनों पर झूम रहे थे। बस यही मन में भाव कर रहे थे बारिशों की छम छम में गुरु मां तेरे दर पर आए हैं।गुरु मा दया कर दो झोलिया सबकी भर दो पारस प्यारा लागों आदि भजनो पर झूमते हुए भक्त भक्ति से ओत प्रोत थे।

निश्चित रूप से रामगंजमंडी में भक्तों की भक्ति समर्पण का एक अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला। जैसे ही गुरु मां शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची मंदिर के प्रवेश द्वार पर संरक्षक अजीत कुमार सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, एवंम समाजबंधुओ ने गुरु मां की आगवानी की।

 

माताजी ने मूलनायक शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए एवं समस्त जिनालय के दर्शन करते हुए जिनालय का अवलोकन किया। माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि यदि नगर में साधु विराजमान है तब तक साधु को ही प्राथमिकता दें उन्होंने कहा कि यदि धरती पर साधु का अभाव हो जाएगा तो धर्म समाप्त हो जाएगा। जैन धर्म बहुत सुंदर है लेकिन स्वार्थ के कारण हमने इस जटिल बना दिया है।
दोपहर की बेला में स्वाध्याय हुआ एवम संध्या बेला में माताजी का मंगल विहार सराफ फार्म हाउस तक हुआ। रविवार की प्रातः माता जी का आगमन मोड़क ग्राम में होगा। एवं आहारचर्या भी वही सम्पन्न होगी। माताजी संघ का इस वर्ष का वर्षायोग सिंगोली मध्य प्रदेश में संपन्न होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *