दिगम्बर जैन महासमिति का पांचों संभागों का अधिवेशन सम्पन्न

महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष के टोंक आगमन पर टोंक संभाग ने किया स्वागत। शिक्षा के क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की।

टोंक
दिगम्बर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के टोंक आगमन पर एवं टोंक जिले के सभी संभागों की समन्वय समिति का सम्मेलन दिगम्बर जैन तेरापंथी नसियां मे आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या थे। मुख्य अतिथि अशोक बड़जात्या ने कहा कि जैन समाज भी हर साधर्मी बन्धु मे निवास करता है। आप में है मुझ में है हर बन्धु में है।

उन्होंने कहा कि महासमिति मे लोगों को जोड़ना ओर लगातार मिलना बहुत जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि महासमिति के बेनर से निरन्तर नये कार्यक्रमों का आयोजन करना लोगों से मिलना नये सदस्य बनाने से जैन आवाज बन सकेगी।उन्होंने कहा कि जैन समाज के उच्चतम सिद्धान्त अहिंसा अपरिग्रह अनेकान्तवाद पर क्या हमारा विश्वास है।इन सिद्धांतो में आज की समस्याए व्यक्तिगत समस्या रात्रि भोजन नित्य देव दर्शन पानी छानना अभक्ष्य त्याग पारिवारिक समस्या सामाजिक समस्या राष्ट्रीय समस्या चतुविंघ संघ समस्या पर विस्तार से चर्चा की।

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि सर्व प्रथम भगवान आदिनाथ के समक्ष दीप-प्रज्वलित राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बडजात्या एडवोकेट सुरेन्द्र मोहन कासलीवाल सुरेन्द्र पाण्डया अनिल जैन आई पी एस नवीन लुहाडिया विमल जौला ने दीप-प्रज्वलित कर भगवान आदिनाथ की तस्वीर का लोकार्पण किया।विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि अशोकजी -आशाजी बडजात्या, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महेन्द्रकुमारजी पाटनी, कार्याध़्यक्ष अनिलजी आई पी एस अंचल अध्यक्ष महावीरजी बाकलीवाल, महामंत्री, राजेशजी बडजात्या रीजन अध्यक्ष, दि.जै.सोशल ग्रुप के सानिध्य में सभी संभागों के पदाधिकारीगण समन्वयक महासमिति के जिला अध्यक्ष नवीन लुहाडिया अलीगढ़ महामंत्री डा.दीपक राज जैन संभाग टोंक अध्यक्ष सरिता जैन मंत्री पदम अलियारी उनियारा संभाग अजय जैन मंत्री गजानंद जैन मालपूरा संभाग अध्यक्ष प्रकाश पाटनी मंत्री पवन सुराशाही देवली अध्यक्ष राजकुमार जैन मंत्री पदम कुमार जैन, निवाई अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन हुकम चन्द जैन व जिले के जैन समाज के सम्मानीय सदस्यों की सहभागिता से संपन्न हुवा, इस आयोजन के लिये नवीनजी व डाक्टर दीपक जी एवं टीम को साधुवाद एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन विमल जी पाटनी जौंला ने किया एवं समन्वय समिति ने कुशल संचालन के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अब हमें मिलने की श्रृंखला संभागवार प्रारंभ कर देनी चाहिये ताकि पूरे जिले के लोग आपस में परिचित हो सकें व जुड सकें। हमारे राष्ट्रीय व अंचल के पदाधिकारियों का आभार व धन्यवाद दिया और बताया कि उन सबने हमारे अनुरोेध को स्वीकार किया व पधारकर हमें अनुगृहित किया।कार्यक्रम के तहत प्रकाश पटवारी निर्मल चौधरी विमल जौला व राकेश संघी का राजस्थानी परम्परा अनुसार महासमिति परिवार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर टोडारायसिंह अध्यक्ष संत कुमार जैन अविनाश जैन रमेश काला ज्ञान चन्द सौगानी अशोक कासलीवाल श्याम लाल जैन नरेन्द्र जैन छोटू लाल सोनी सरिता जैन प्रीति जैन निर्मला जैन बड़जात्या सहित अनेक लोग मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
