धर्म परायण नगरी फागी में आज आचार्या, आर्यिकाओं , मुनि सघों के धर्म साधना, एवं आध्यात्मिक हेतु संत भवन का हुआ भव्य शिलान्यास

धर्म

धर्म परायण नगरी फागी में आज आचार्या, आर्यिकाओं , मुनि सघों के धर्म साधना, एवं आध्यात्मिक हेतु संत भवन का हुआ भव्य शिलान्यास

फागी/

धर्म परायण नगरी फागी में आज आर्यिका श्रुतमति माताजी,

आर्यिका सुबोध मति माताजी,की पावन प्रेरणा से त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर के पास पंडित केलास चंद कडीला वालों के दिशानिर्देश में विभिन्न मंत्रोचारणों के द्वारा सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से संत भवन का भव्य शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

 

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा तथा समाज के राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त संत भवन बनने से यहां पर आचार्या,आर्यिकाओं, मुनि सघों के आहार विहार में ठहरने हेतु आ रही परेशानियों की‌ समस्या से निजात मिलेगी,

यहां पर साधु संतों के लिए विश्राम हेतु मुख्य रास्ते पर विश्राम स्थली बनने से मुनि संघ धर्म साधना एवं आध्यात्मिक साधना कर सकेंगे उक्त कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के निर्वतमान अध्यक्ष रामस्वरूप मंडावरा,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, नवरत्न कठमाणा,पदम बजाज, सुरेंद्र पंसारी, माणक कासलीवाल, कमलेश मंडावरा, विकास नला, मुकेश कलवाडा,पंकज कासलीवाल, तथा त्रिलोक पीपलू सहित काफी गणमान्यजन उपस्थित थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *