स्वस्ति धाम जहाजपुर में जैन शिक्षकों की कॉन्फ्रेंस आयोजित जैन धर्म के सिद्धांत पूर्णता विज्ञान सम्मत है स्वस्तिभूषण माताजी
जहाजपुर
मुनिसुव्रतनाथ स्वस्ति धाम अतिशय क्षैत्र जहाजपुर में परम विदुषी लेखिका स्वस्ति धाम प्रणेत्री काव्य रत्नाकर गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी के मंगल सानिध्य में पहली बार जैन शिक्षकों की कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई जिसमें पूरे प्रदेश भर से लगभग 300 जैन शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कॉन्फ्रेंसके मुख्य संयोजक धनराज जैन एवं संयोजक नेमीचंद जैन एवं बालकृष्ण जैन ने बताया कि कार्यक्रम चार सत्रों में चला
प्रथम सत्र में डॉ अनुपम जैन ने वर्तमान समय मे शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षक ही वह व्यक्ति है जो डॉक्टर इंजीनियर वकील सीए सभी का निर्माता हैउन्होंने इसरो आई आई टी एम्स डीआरडीओ,DIFR, IISC के बारे मे जानकारी दी
डॉक्टर सोनल जैन शिक्षाविद, प्रोफेसर अनुपम जैन इंदौर, नितेश जैन जिला अल्पसंख्यक अधिकारी टोंक, ने अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जैन समुदाय के छात्रों को किन-किन प्रकार की छात्रवृतियां एवं सुविधाएं प्रदान की जाती है के बारे में जानकारी प्रदान की।
मोहित जैन राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने सोशल मीडिया मिडिया के माध्यम से किस प्रकार हम बच्चों में शिक्षा प्रदान करें जयकुमार पाटनी एवं मनीष जैन भीलवाड़ा ने जीतो की जानकारी देते हुए बताया कि जीतो संस्था किस प्रकार से वर्तमान समय में निर्धन गरीब छात्रों को एवं मेधावी छात्रों की किस प्रकार से सहायता कर रही है।

कॉन्फ्रेंस में जैन धर्म के सिद्धांत पूर्णता विज्ञान सम्मत है, जैन धर्मके सिद्धांत का प्रचार प्रसार में शिक्षकों की भूमिका एवं मीडिया के साधनों का किस प्रकार अधिकतम उपयोग हो पर बताया गया एवं बच्चों को किस प्रकार से नैतिक शिक्षा दी जाए के बारे में चर्चा की कार्यक्रम का संचालन भानु कुमार जैन ने किया द्वितीय सत्र में एक खुला अधिवेशन रखा गया जिसमें सभी संभागियों के विचार जाने गए तथा उन्होंने अपने विचार रखेंकी शिक्षक वर्तमान समय में समाज एवं धर्म के लिए क्या कार्य कर सकता है कॉन्फ्रेंस में पाली के राजेंद्र कुमार जैन का रजिस्ट्रेशन कार्य मे विशेष सहयोग रहा स्थानीय समाज के मनीष कुमार जैन घनश्यामजैन अंजू जैन रुचिका जैन राजू पोद्दार राजू छाबड़ा नवीन टोंग्या का भी इस कार्यक्रम में सहयोग रहा ,संपूर्ण कार्यक्रम समिति की ओर से संचालित किया गया कॉन्फ्रेन्स मे बूंदी जयपुर कोटा टोंक भीलवाड़ा बांसवाड़ा अजमेर जयपुरबीकानेर डूंगरपुरकरौली पाली प्रतापगढ़ से शिक्षको ने भाग लिया


जैन कॉन्फ्रेन्स मे कॉलेज प्रिंसीपल प्रोफेसर प्राध्यापक ,प्रधानाचार्य व.अ . व अन्य सेवानिवृत्त बन्चुओं ने लगभग 250 पुरुषों वं 150 महिलाओ ने हिस्सा लिया
धनराज जैन नेमीचन्दजैन बालकृष्ण जैन राकेश कुमार जैन हंसराज जी जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा की जैन धर्म के सिद्धांतों को पूर्णता विज्ञान सम्मत है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
