आचार्य वर्धमान सागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर आगामी चातुर्मास किशनगढ़ में करने का किया निवेदन   

धर्म

आचार्य वर्धमान सागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर आगामी चातुर्मास किशनगढ़ में करने का किया निवेदन                   चॅंवलेश्वर पार्श्वनाथ श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में गुरुवार को भीलवाड़ा जिले के काछोला के पास चांदपुरा के  देशनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र चॅंवलेश्वर पार्श्वनाथ में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल समर्पित करके आगामी चातुर्मास किशनगढ़ मे करने लिए निवेदन किया गया। अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि इससे पूर्व में भी आरके मार्बल के अशोक कुमार पाटनी के नेतृत्व में ग्राम गामड़ी, पारसोला, धरियावद, मंदसौर, जावद, बिजोलिया पारसनाथ आदि स्थानों पर जाकर समाज जनों द्वारा निवेदन किया गया। पाटनी ने बताया कि 151 सदस्य ने प्रातः 4:00 जैन भवन से 2 बसे एवं निजी कारों द्वारा चॅंवलेश्वर पारसनाथ पहुंचे।प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि श्री संघ का अभी विहार बिजोलिया से जहाजपुर की ओर हो रहा है। आचार्य श्री के मुख से वर्ष 2025 के चातुर्मास की घोषणा जहाजपुर में की जाएगी श्रीफल भेंट करने में पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, उपाध्यक्ष दिलीप कासलीवाल, मंत्री सुभाष बड़जात्या, राजेश पांड्या, बाबू भाई गादिया, गौरव पाटनी, कैलाश पाटनी,सुभाष बैद,विमल पाटनी,निर्मल कुमार पांडया, जयकुमार बैंद, विकास पाटनी, सुनील लुहाड़िया, पवन पाटनी, पंकज गंगवाल, पदम बड़जात्या, जिनेंद्र बोहरा, संजीव कासलीवाल सहित जैन समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे। संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *