कथा में उमड़ा विशाल हुजूम! लगभग 2 लाख लोगों ने सुनी कथा!*स्वयं आचार्य धीरेंद्र शास्त्री भीड़ को देखकर आए नजर
रामगंजमंडी!
रामगंजमंडी के रीको औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुर में आज से प्रारंभ हुई बागेश्वर धाम सरकार की श्री राम कथा श्री गौ माता महोत्सव में न केवल राजस्थान बल्कि निकटवर्ती राज्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे!
कथा प्रारंभ होने का समय ढाई बजे निर्धारित था लेकिन दोपहर 12:00 से ही कथा स्थल की ओर जाने वाले सभी मार्गो में वाहनों का रेला उमड पड़ा जिसके चलते जाम की स्थिति हो गई! 
उधर पंडाल में भी लोग खचाखच भर गए! मंच के सामने बनाए गए तीन विशेष डोम मैं तो पैर रखने की जगह थी ही नहीं! डोम के बाहर से भोजनशाला के बीच तक खुले मैदान में भी लोगों का सागर उमडपड़ा! 





कहीं भी कोई जगह खाली नजर नहीं आ रही थी! यहां यह उल्लेखनीय है कि कथा को लेकर 500 बीघा क्षेत्र में तैयारी की गई थी 100 बीघा में तो केवल कथा पेंडल बनाया गया जिसमें पैर रखने की जगह नहीं थी!
जैसे ही महाराज खुले वाहन में सवार होकर कथा स्थल पहुंचे लोगों का उत्साह चरम पर हो गया! बागेश्वर धाम सरकार की जयकारों के बीच आचार्य धीरेंद्र शास्त्री मंच पर आए और भक्तों का अभिवादन किया! आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं से जैसे ही हाथ जोड़कर सीताराम बोल तो पूरे पंडाल में भक्ति खड़े होकर सीताराम बोलने लगे!
मंच पर आने से पूर्व आचार्य धीरेंद्र शास्त्री है मंच के पीछे गाय और बछड़े का पूजन किया तथा उसे गो ग्रास और हरा चारा खिलाया! इसके बाद पंडित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री 20 वाल्मीकि समाज के लोगों से मुलाकात की और उनके मंच पर सम्मान किया! वाल्मीकि समाज के लोग कथा में भी शामिल हुए!
राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भी आज कथा में शामिल हुए! महामहिम राज्यपाल ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा करते हुए कहा की आचार्य विश्व के सनातन हिंदुओं को एकजुट करने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं सभी हिंदुओं को एक होना होगा! तभी देश और समाज शक्तिशाली बनेगा और दुनिया में अपनी पहचान कायम करेगा!
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312








