मुनि श्री निर्दोषसागर महाराज का पिच्छिका परिवर्तन 13को
गंजबासोदा
ः संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज के परम साधक शिष्य मुनि श्री निर्दोष सागर जी महाराज मुनि श्री निर्लोभ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निरुपम सागर जी महाराज का गंजबासौदा में चातुर्मास उपरांत पिच्छिका परिवर्तन समारोह 13नवम्वर रविवार को दौपहर दो बजे से होगा।
श्री सकल जैन समाज जिला विदिशा के प्रवक्ता अविनाश जैन ने यह जानकारी दी।
श्री जैन ने बताया कि पिच्छिका परिवर्तन के पश्चात मुनिसंघ का विहार विदिशा की ओर निश्चित है। श्री सकल दि. जैन समाज विदिशा की ओर से अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी बड़ू ने गंजवासौदा जाकर श्रीफल अर्पित किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
