जिस नगर में एक भी जैन परिवार नहीं उस नगर की माहेश्वरी समाज ने चातुर्मास का श्रीफल भेंट किया 12 से अधिक नगरों ने चातुर्मास के श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। चवलेश्वर जिला भीलवाड़ा राजस्थानकाछोला में एक भी जैन परिवार नहीं रहता है पर आचार्य श्री ससंघ चर्या की देखकर माहेश्वरी समाज ने निवेदन किया काछोला में माहेश्वरी परिवारों के 120 घर है सभी परिवार के सदस्यों ने एकत्रित होकर आचार्य श्री के सम्मुख निवेदन करते हुए कहा कि आचार्य श्री जी आपका काछोला में चातुर्मास कीजिए हम सभी 120 परिवार मिलकर एक नया इतिहास रचेंगे हम आपके श्री संघ के प्रति तन मन और धन से पूर्ण समर्पित है। इस दौरान काछोला थाना प्रभारी, सरपंच सहित गांव के पंच उपस्थित थे। रोगी को डॉक्टर की जरूरत होती है आप तो बहुत बड़े हॉस्पिटल हैं प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्टपरंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 36 साधु सहित अतिशय क्षेत्र चवलेश्वर पार्श्वनाथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ इस अवसर पर चवलेश्वर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारीयो ने भव्य मंगल अगवानी की ।प्रवेश द्वार पर आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन किए गए। राजेश पंचोलिया अनुसार इस अवसर पर धर्म सभा में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने वर्तमान श्रमण परम्परा के आदर्श श्री शांति सागर जी के हैं धर्म पर किए उपकारों को हमेशा स्मरण रखने की प्रेरणा दी।आचार्य श्री वर्धमान सागर जी को आज अनेक नगरों की समाज ने चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया। किशनगढ़, टोंक ,निवाई ,पदम प्रभु ,टोडारायसिंह, महुआ, काछोला जहाजपुर ,पारसोला भीलवाड़ा तथा अन्य नगरों से वर्षायोग हेतु समाज ने श्रीफल भेंट किया । आचार्य श्री ने इस अवसर पर बताया कि संघ का टोंक नगर 55 वर्षों से , वही टोडारायसिंह में 25 वर्षों से वर्षायोग नहीं हुआ है, पदम प्रभु में पंचकल्याणक हेतु संघ का पदार्पण होगा।अभी चातुर्मास स्थल का निर्णय नहीं हुआ वर्ष 2025 का वर्षायोग की घोषणा संभवतः जहाजपुर में की जावेगी। इस अवसर मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी का गुणानुवाद किया किस प्रकार जैन मंदिरों संस्कृति की रक्षा के लिए 1105 दिन अन्न आहार का त्याग किया इस प्रकरण में फैसले की तिथि पूर्व 3 दिनों तक उपवास कर लगातार मंत्रोच्चार किया।राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
