अनिल बनेठा ने कहा – नये क्षेत्र पर नये साल का शुभारंभ होगा महामस्तकाभिषेक के साथ

धर्म

अनिल बनेठा ने कहा – नये क्षेत्र पर नये साल का शुभारंभ होगा महामस्तकाभिषेक के साथ
गुंसी

श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ , गुंसी (राज.) में विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री मल्लिनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मनाया गया । अभिषेक शांतिधारा पूर्वक भगवान को अष्ट द्रव्यमय अर्घ्य समर्पित किये गये । तत्पश्चात अशोक बज दूनी सपरिवार ने गुरु माँ की आहारचर्या कराने का सौभाग्य एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।

 

 

प्रवचन सभा में धर्मालुओं को उपदेश देते हुए माताजी ने कहा कि – संसार एक मकड़ी का जाल है । मनुष्य राग – द्वेष – मोह रूपी जाल बनाता है । और एक दिन उसमें फंसकर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है । यही संसार की लीला है।


भारत गौरव विज्ञाश्री माताजी चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अनिल बनेठा ने बताया कि – नये क्षेत्र पर नये साल का शुभारंभ 108 कलशों द्वारा भगवान शांतिनाथ जी का महामस्तकाभिषेक द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *