केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री महावीर जी तीर्थ के किए दर्शन श्री महावीरजी तीर्थ के दर्शन कर मन को अद्भुत शांति शक्ति और ऊर्जा की अनुभूति हुई पीयूष गोयल 

धर्म

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री महावीर जी तीर्थ के किए दर्शन श्री महावीरजी तीर्थ के दर्शन कर मन को अद्भुत शांति शक्ति और ऊर्जा की अनुभूति हुई पीयूष गोयल 

श्री महावीरजी 

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने मंगलवार की बेला में श्री महावीर जी तीर्थ पहुंचकर भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए श्री गोयल महावीर जी तीर्थ के दर्शन करने आते रहे हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर महावीर जी तीर्थ के दर्शन करने के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि श्री महावीरजी तीर्थ के दर्शन कर मन को अद्भुत शांति शक्ति और ऊर्जा की अनुभूति हुई उन्होंने श्रमण भगवान महावीर स्वामी के दर्शन करते हुए प्रभु से सर्वजन के कल्याण एवं जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करने हेतु प्रार्थना की।

 

 

 

श्री गोयल सपत्नीक महावीर जी तीर्थ पर पहुंचे और उन्होंने भगवान महावीर के समक्ष पूजा अर्चना एवं आरती की उन्होंने भगवान महावीर के समक्ष परिक्रमा भी की एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना मुकेश जैन शास्त्री ने संपन्न करवाई।

 

 

श्री गोयल मंगलवार की शाम 5:30 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस से श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पहुंचे वहां से वह श्री महावीर जी तीर्थ पर पहुंचे जहां उन्होंने जिनालय के दर्शन की आपको बता दें कि प्रतिवर्ष श्री गोयल अपनी पत्नी के साथ तीर्थ पर आते हैं उनकी क्षेत्र के प्रति गहरी आस्था एवं श्रद्धा है।

 

यह रहे मौजूद 

उनके साथ इस अवसर पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, प्रबंध समिति अध्यक्ष हिंडौन एसडीएम हेमराज गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल, तहसीलदार हरसहाय मीणा, विकास अधिकारी ज्ञान सिंह,भाजपा नेता राजपाल बंशीवाल, प्रबंधक नेमीकुमार पाटनी, विष्णु सिकरवार, विकास पाटनी सहितकई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थितरहे। 

 

थाना अधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। 

            संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *