10 वर्ष 4 माह 3 दिन बाद गुरुदेव के चरणों में मंगल आगमन आगमसागर महाराज संघ का 6 अप्रैल को

धर्म

10 वर्ष 4 माह 3 दिन बाद गुरुदेव के चरणों में मंगल आगमन आगमसागर महाराज संघ का 6 अप्रैल को              रहली

वह क्षण कितना अलोकिक होता है जब एक शिष्य काफी दीर्घ समय के बाद गुरु चरणों की आशीष लेता है जी हां  विश्व वन्दनीय आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि त्रय मुनि श्री आगमसागर, मुनि श्री पुनीतसागर और मुनि श्री सहजसागर महाराज का अमरावती महाराष्ट्र से बिहार गुरुदेव के चरणों की ओर चल रहा है वह 6अप्रैल को 10 वर्ष 4 माह 3 दिन बाद गुरुदेव के चरणों में मंगल आगमन होने जा रहा सचमुच यह क्षण भाव विभोर कर देने वाले होगे

जानकारी देते हुए मुकेश ढाना ने  बताया  5 अप्रैल को मुनि संघ की आहारचर्या अनंतपुरा ग्राम में हुई। और 6 अप्रैल को  10 वर्ष 4 माह 3 दिन बाद गुरुदेव के चरणों में मंगल आगमन होने जा रहा है

विवरण

3 दिसंबर 2012 को डोंगरगढ़ चंद्रगिरी से मुनि संघ का बिहार आचार्य भगवान के आशीर्वाद से हुआ था महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक आदि प्रांतों में मुनि संघ का प्रवास रहा है व जिनधर्म की महती प्रभावना की
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *