धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत का प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन श्री महावीरजी में 16 अप्रैल कोआचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा आयोजित

धर्म

धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत का प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन श्री महावीरजी में 16 अप्रैल कोआचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा आयोजित

श्री महावीरजी
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत का प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन एवं आर्यिका संघ का दीक्षा दिवस समारोह आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ सानिध्य में अतिशय क्षेत्र महावीर जी के प्रांगण में रविवार 16 अप्रैल को दोपहर श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र समिति के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

धर्म जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पदम चन्द जैन बिलाला ने अवगत कराया कि अधिवेशन के दौरान राजस्थान प्रान्त की शाखाओं द्वारा किये गये कार्य के लिए कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा तो वही मुनि सेवा आहार विहार,निस्वार्थ समाज सेवा,पाठशाला संचालन, सन्त निवास व मन्दिर निर्माण हेतु विशेष सहयोगियों का भी संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

 

संस्थान के महामंत्री सुनील पहाड़िया जयपुर के अनुसार कार्यक्रम में आर्यिका वर्धस्व नंदिनी माताजी ससंघ का 9 वां आर्यिका दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा।
धर्म जागृति संस्थान धर्म सिखाओ धर्म बचाओ के उद्देश्य को लेकर देव शास्त्र गुरु की सेवा में समर्पित हो अग्रसर हो रही है। पंकज लुहाड़िया जयपुर,पवन चौधरी अलवर,संजय जैन बड़जात्या कामां को अधिवेशन समन्वयक नियुक्त किया गया है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *