केसरिया..केसरिया आज हमारो रंग* *भयो केसरिया*….. *त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो* *महावीर की, भक्ति नृत्यों के साथ* *भगवान सिद्ध की आराधना में लीन इन्द्र-इन्द्राणी* *जीवन को पवित्र बनाना है तो अपने दोषों का शोधन करो-मुनिश्री अनंत सागर महाराज*

धर्म

*केसरिया..केसरिया आज हमारो रंग* *भयो केसरिया*….. *त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो* *महावीर की, भक्ति नृत्यों के साथ* *भगवान सिद्ध की आराधना में लीन इन्द्र-इन्द्राणी*
*जीवन को पवित्र बनाना है तो अपने दोषों का शोधन करो-मुनिश्री अनंत सागर महाराज
भोपाल,

 

 

जगत के कल्याण की भावना के साथ जवाहर चौक जैन मंदिर परिसर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।

मुनिश्री विमल सागर महाराज, अनंत सागर महाराज, धर्मसागर महाराज एवं भाव सागर महाराज के सानिध्य में विधान के प्रमुख पात्रों सौधर्म इन्द्र,कुबेर, महायज्ञ नायक, यज्ञ नायक के साथ इन्द्र-इन्द्राणियों ने अष्ट द्रव्य से प्रभु की पूजा-अर्चना की और भगवान सिद्ध के अनंत गुणों की आराधना करते हुये संगीतमय स्वर लहरियों के साथ त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की, केसरिया, केसरिया आज हमारो रंग भयो केसरिया…. रंगमा, रंगमा रंग गयो रे प्रभु थारी भक्ति में रंग गयो रे आदि भजनों पर भक्ति नृत्य के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के मांडने पर अर्घ्य समर्पित किये। विधानाचार्य नितिन भैया खुरई एवं अविनाश भैया के निर्देश में धार्मिक अनुष्ठान हुये। विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ 25 सितम्बर को होगा। आशीषवचन में मुनिश्री अनंत सागर महाराज ने कहा कि भव सागर रूपी जीवन की नौका पार करने के लिये अध्यात्म के साथ विनयशील होना बहुत आवश्यक है। मुनिश्री ने कहा कि भगवान सिद्ध की आराधना जन्म जन्मान्तर के पापों का क्षय करके कल्याण की ओर अग्रसर करती है। जीवन को पवित्र बनाना है तो अपने दोषों का शोधन करो अपने दोषों की स्वीकृति के साथ उनके संशोधन का संकल्प प्रतिक्रमण है। सायंकालीन गुरूवंदना और भक्ति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण आयोजन स्थल पर हो रहा है। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा, मनोज आरएम, पंकज सुपाड़ी, नरेन्द्र वंदना, अमित तडैया, पूर्व पार्षद सोनू भाभा राजेश कोयला सहित अनेक धर्मावलंबी मौजूद थे।


अंशुल जैन प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के साथ
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *