आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज का मंगल प्रवेश पिड़ावा:-जैन संत परम पूज्य वाक्केशरी आचार्य गुरूवर108श्री विनिश्चय सागर मुनि महाराज सहित 5 पिच्छिका का ससंघ मंगल मय मंगल प्रवेश बेण्ड़ बाजों के साथ पिड़ावा नगर में हुआ। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि इन्दौर 30 अप्रेल को पट्टाचार्य समारोह में शामिल होने के बाद पेंदल विहार करते हुवे उज्जैन,आगर, सुसनेर,सोयत से मंगलवार को प्रातः 8.00 बजें 56दरवाजे बाई पास से नयापुरा, खांण्डुपुरा, सेठान मौहल्ला होते हुवे श्री सांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर पहुंचे।
उसके बाद मुनि सागर जी के प्रवचन हुवे और फिर आचार्य श्री ने अपनी मंगलमय वाणी से पूण्य और पाप की महीमा के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि भगवान किसी का कुछ कर्ता धरता नहीं है यह सब काम स्वयं के द्वारा किये गये पूण्य और पाप पर निर्भर करता है कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन चेलावत ने किया।

आचार्य महाराज को रामगंजमंडी नगर में पधारने एवं वर्षायोग हेतु नगर की और से श्री राजकुमार गंगवाल,पदम सुरलाया,राकेश बाकलीवाल,निखिल जैन, राजीव बाकलीवाल, राघव सिंघल, भव्य जैन निवेदन करते हुए श्रीफल भेंटकर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया महाराज जी का चातुर्मास रामगंजमंडी में होगा।


संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


