18 जून बुधवार को चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के जेल में होगे प्रवचन
विदिशा :चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर महाराज का मांगलिक उदवोधन मध्यान्ह 4:30 बजे विदिशा सेंट्रल जेल में होगा ।उपरोक्त जानकारी देते हुये जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया आचार्य श्री के दर्शन करने तथा विदिशा की सेंट्रल जेल में पधारने के लिये जेल अधीक्षक प्रियदर्शन श्री वास्तव सांयकाल पधारे एवं उन्होंने आचार्य श्री संघ के चरणों में श्री फल अर्पित कर जेल में पधारने का अनुरोध किया, जिसे आचार्य श्री ने स्वीकार किया।
प्रवचन के उपरांत आचार्य श्री संघ सहित शीतलधाम के बड़े बाबा श्री 1008 आदिनाथ भगवान के दर्शन वंदना कर वापिस अरिहंत विहार आएगे।गुरुदेव के उपदेशो से प्राणी मात्र का कल्याण हुआ है आज का प्रवचन कैदियों के जीवन को एक दिशा देगा
.


