आदि नाथ भगवान के निर्वाण कल्याण पर 108 किलो का लाडू समर्पित जय जय कार के साथ मनाया निर्वाण उत्सव भक्तावर मंडल विधान में समर्पित किए अर्घ
अशोक नगर-
– भगवान रिषभदेव जिन्हें आदि नाथ स्वामी के भगवान के नाम से जगत जानता है ऐसे जैन दर्शन के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदि नाथ स्वामी के जगत पर वहुत उपकार है कल्पवृक्षो की समाप्ति पर जव संसार के जीव भयक्रत हो रहे थे तब अपनी मर्यादा से बाहर निकल कर राजा रिषभदेव ने जगत को खेती बाड़ी करना सिखाया हल कैसे चलाये उपकरण कैसे बनाये हथियारों का प्रयोग सहित वाणिज्य एवं शिल्प विद्या में जगत को पारंगत किया जिनका आज हम निर्वाण कल्याण यहां भक्ति भाव से मना रहे हैं उक्त आशय के उद्गार मध्यप्रदेश महा सभा के संयोजक विजय धुर्रा ने दर्शनोदय अतिशय क्षेत्र थूवोनजी में भगवान आदि नाथ निर्वाण कल्याण महोत्सव को संबोधित करते हुए व्यक्त किए । इसके पहले आज अंचल के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी के खड़े बाबा भगवान आदि नाथ स्वामी का चार इन्द्र बनकर महा अभिषेक करने का सौभाग्य सोमवार मंडल मिन्टूलाल विकास कुमार भारत रिंकेश कासंल पीयूष जैन गुनी सन्तोष जैन तारर्ई जयकुमार जैन सहित अन्य भक्तों ने प्राप्त किया इसके साथ ही भगवान का एक सौ आठ रिद्धि मंत्रों से महा मस्तकाभिषेक किया गया इस अवसर पर जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्तिधारा की गई जिसका सौभाग्य पदम कुमार त्रिलोक किराना जयकुमार सिघई राजेन्द्र मुगावली सजीव जैन आनंद कुमार अतुल कुमार जैन रोहित सिघई पवन जैन धुर्रा अनिल भारत सुनील जैन धुर्रा जयकुमार जैन विनोद मोदी विपिन सिघई सहित अन्य लोगों ने की।
भक्तामर मंडल विधान में कलश स्थापना की

भगवान के निर्वाण कल्याण पर जैन युवा वर्ग के सरक्षंक शैलेन्द्र श्रगार व रोहित सिघई के मधुर भजनों के बीच भगवान आदि नाथ स्वामी की महा आराधना श्री भक्तावर महा मंडल विधान में मंगल कलश की स्थापना जयकुमार नेता नीरज जैन भोला मधुरी जैन राजू जैन गुलजारी मालती जैन श्री मति अनु जैन ने किया इस अवसर पर मंडल पर भगवान की भक्ति करते हुए अर्घो के थाल मंडल पर समर्पित किए गए जिसका सौभाग्य उपस्थित भक्तों ने प्राप्त किया इस अवसर पर थूबोंनजी कमेटी के महामंत्री विपिन सिघई ने कहा कि परम पूज्य मुनि पुगंव सुधासागर जी महा राज की प्रेरणा से थूबोंनजी कमेटी ने भगवान के निर्वाण उत्सव को भक्ति भाव से श्री भक्तामर महा मंडल विधान के साथ मना रहा है हम सब कामना करते हैं कि संसार से कोरोना महा मारी जल्द दुर हो और जगत के सभी लोगों को सुख शान्ति मिले ।हम यहीं कामना करते हैं।

108 किलो का लाडू चड़ाकर मनाया निर्वाण उत्सव भगवान के निर्वाण कल्याण पर सोमवार मंडल दारा भगवान के चरणों में 108 किलो का लाडू सोमवार मंडल के रोहित सिघई सुनील धुर्रा विकास भारत अतुल आनंद कटपीस महावीर वेलई अनिल भारत आलोक वजाज शैलेन्द्र दददा अतुल आनंद कटपीस धनंजय सर् संतोष तराई संजय अमित कनेरा रिषभ कोरवास महावीर बेलाई विशाल बांज़ल सुनील मामा सौरभ बांज़ल रोहित सिंघई मोनु सवाई सिंघई भूपेंद्र सोनू सवाई सिंघई रितेश विजयपुरा सहित अन्य भक्तों ने निर्वाण लाडू समर्पित किए ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
