राष्ट्रीय स्तर पर 1-2 जुलाई कोगिरनार जी में नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक निर्वाण लड्डू महोत्सव एवं 58 वाॅ गिरनार गौरव आचार्य निर्मल सागर दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा*।

धर्म

राष्ट्रीय स्तर पर 1-2 जुलाई कोगिरनार जी में नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक निर्वाण लड्डू महोत्सव एवं 58 वाॅ गिरनार गौरव आचार्य निर्मल सागर दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा*।

 गिरनार (जूनागढ़) 10 जून ।

विश्व शांति निर्मल ध्यान केंद्र ट्रस्ट के तत्वावधान में जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक 2 जुलाई 2025 को परम पूज्य मुनि श्री धरसेन सागर जी महाराज, मुनि श्री अजितसेन महाराज व र्निमल ध्यान ज्ञान केन्द्र गिरनार के पीठाधीष 105 क्षुल्लक जी श्रीसमर्पण सागर जी महाराज के पावन निर्देशन में, अधिष्ठात्री ब्र . शान्ताबेन , अधिष्ठाता ब्र सुमति भैय्या जी के सानिध्य व निर्देशन में,समोशरण मंदिर ,विश्व शांति निर्मल ध्यान केंद्र गिरनार जी में नेमिनाथ निर्वाण महोत्सव समिति के संयोजन में मनाया जाएगा ।

 

पीठाधीश क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज साहब के मार्गदर्शन में ट्रस्टी एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष पारस जैन बज , अभिनन्दन अधिष्ठाता ब्र. सुमति भैया जी के अनुसार 1 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण के साथ महोत्सव प्रारंभ होगा, तत्पश्चात विशाल रथ यात्रा समवशरण मंदिर जी से निर्मल ध्यान केंद्र तलहटी तक जाएगी। जहां 22 फुट उत्त॔ग भगवान नेमिनाथ जी की मनमोहक प्रतिमा जी का महामस्तकाभिषेक होगा ,दोपहर को 2:30 बजे परम पूज्य गिरनार गौरव समाधिस्थ श्री निर्मल सागर जी महाराज का 58 वाॅ दीक्षा महोत्सव के अवसर पर पूजन , मंगल प्रवचन, आरती आदि कार्यक्रम होंगे रात्रि 8.30 बजे आचार्य भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।

 

 

  2 जुलाई को प्रातः गिरनार यात्रा व समवशरण 

मंदिर में दोपहर को धर्मसभा का आयोजन जिसमें मोक्ष कल्याण पर विशेष प्रस्तुति, सम्मान समारोह , निर्वाण कांड पढ़कर सिद्ध लाडू , अरिहंत लाडू , आचार्य लाडू , उपाध्याय लाडू , सर्वसाधु लाडू , नेमीप्रभु लाडू समर्पित किए जाएंगे तत्पश्चात महोत्सव समिति के परम संरक्षक एवं निर्मल ज्ञान ध्यान केन्द्र के अध्यक्ष सोभागमल जी कटारिया, अध्यक्ष पारस जैन बज,ऋषभ जैन,रतन पाटनी आदि पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान सत्कार किया जायेगा।

 

 

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने अवगत कराया कि उक्त राष्ट्रीय महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतो से विद्वान, श्रेष्ठि व युवा पहुंच रहे हैं, इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में दिल्ली से निकली विशाल धर्म पदयात्रा भी गिरनार पहुंच रही है, सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति के साथ भगवान नेमीनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनायेंगे।

 

 

    निर्वाण महोत्सव के अवसर पर पहाड़ पर पहली टोंक पर मंदिर जी एवं तलहटी पर निर्मल ध्यान केन्द्र स्थित भगवान नेमीनाथ की उत्तंग प्रतिमा तथा तलहटी प्रांगण में स्थित बंडी धर्मशाला मंदिर जी में मूलनायक भगवान नेमिनाथ जी के सामने निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

-उदयभान जैन जयपुर राष्ट्रीय महामंत्री.                                  अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद्*मो-94143-06696

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *