दुखद घटना रणथभोर संभवनाथ भगवान सर्वार्थसिद्धि पर नियुक्त कर्मचारी राधेश्याम माली पर टाइगर ने किया हमला एवं हुई मृत्यु 20 दिनों में यह तीसरी मौत 

देश

दुखद घटना रणथभोर संभवनाथ भगवान सर्वार्थसिद्धि पर नियुक्त कर्मचारी राधेश्याम माली पर टाइगर ने किया हमला एवं हुई मृत्यु 20 दिनों में यह तीसरी मौत 

सवाई माधोपुर  सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे श्री 1008 श्री सम्भवनाथ भगवान सर्वार्थसिद्धि मंदिर रणथंभोर पर नियुक्त कर्मचारी “राधे” पर टाइगर ने हमला कर उसे उठा कर ले गया। बताया जाता है कि क्षेत्र पर तीन कर्मचारी तैनात थे। इस दुःखद घटना से सम्पूर्ण जैन समाज सवाई माधोपुर, सर्वार्थसिद्धि कमेटी, मंडल कार्यकर्ताओ में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

 

 

 : कल 9/6/2025 सुबह 4:30 बजे रणथंभौर अभ्यारण्य किले में स्थित श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के चौकीदार की बाघ के हमले में मौत हो गई है. मृतक की शिनाख्त शेरपुर निवासी 70 वर्षीय राधेश्याम पुत्र कजोड़ माली के तौर पर हुई है. राधेश्याम माली पिछले 30 वर्ष से जैन मंदिर में चौकीदारी कर रहा था।

 

 

राधेश्याम सुबह 4:30 बजे मंदिर परिसर से नेचर कॉल के लिए बाहर निकला था. इस दौरान उसके साथ दो और चौकीदार जैन मंदिर में मौजूद थे. राधेश्याम की चीख सुनकर दोनों चौकीदारों ने वन विभाग को सूचना दी. FD अनूप के आर ने तुरंत ड्रोन के साथ मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी थी. विगत 20 दिनों तीसरी मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *