आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी के बढ़ते कदम टीकमगढ़ की और
ललितपुर
आचार्य शांतिसागर जी महाराज छाणी परंपरा के आचार्य श्री सुमति सागर जी एवं विद्याभूषण आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज की शिष्या परम प्रभाविका, वात्सल्यमूर्ति 60 वर्षीय आर्यिका 105 श्री सृष्टिभूषण माता जी एवं आर्यिकाश्री विश्वयशमति माता जी ललितपुर में ग्रीष्म कालीन वाचना के बाद बुंदेलखंड के सिद्ध क्षेत्र अतिशय क्षेत्रों के दर्शन हेतु विहार चल रहा है।टीकमगढ़ वैद्य कॉलोनी जैन मंदिर संरक्षक अनिल भदौरा एवम् अध्यक्ष राजेंद्र जैन अनुसार दिनांक 18 जून की आहारचर्या अतिशय क्षेत्र सेरोन जी में हुई।
प्रतिदिन सिद्ध क्षेत्र,अतिशय क्षेत्र निकट के नगर वासी धर्म लाभ लेने के लिए क्षेत्र नगर पधारने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन कर रहे हैं। आदि सृष्टि केंसर ट्रस्ट,सृष्टि मंगलम संस्था की प्रणेता 60 वर्षीय मध्यप्रदेश गौरव गणिनी आर्यिका105 श्री सृष्टि भूषण माताजी का संयमी जीवन का 31 वा वर्षायोग मध्यप्रदेश में पहली बार टीकमगढ़ हो रहा है। सरल भाषा में सामायिक ज्वलंत विषयों पर प्रवचन एवम शाम को गुरु भक्ति से काफी धर्म प्रभावना हो रही हैं राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेकजैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
