जहाज मंदिर से सवा करोड़ का आभामंडल चुराने वाला गिरफ्तार: पांच दिन बाद पुलिस की पकड़ मेंआया, दर्शनार्थी बनकर मंदिर में की थी एंट्री

धर्म

जहाज मंदिर से सवा करोड़ का आभामंडल चुराने वाला गिरफ्तार: पांच दिन बाद पुलिस की पकड़ मेंआया, दर्शनार्थी बनकर मंदिर में की थी एंट्री
जहाजपुर
22 मई की रात को जहाजपुर के जहाज मंदिर स्वस्तिधाम में सवा करोड़ मूल्य का आभा मंडल चुराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने चोरी के मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक चोरी का मास्टरमाइंड पारस चैनल का फोटोग्राफर ओर बूंदी जिले के ढाबलान निवासी राज गुर्जर बताया जा रहा है । पुलिस ने इसेओर इसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर को पकड़ने के साथ ही इससे करोड़ों का आभा मंडल, श्री यंत्र और रजत कछुआ भी बरामद किया है।

जहाजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर स्वस्तिधाम में शकवार रात भगवान की प्रतिमा से सवा करोड़ का प्रतिमा से आभामंडल चुराता युवक सीसीटीवी में कैद हुआ था। जहाजपुर के जहाज मंदिर स्वस्ति धाममें सवा करोड़ मूल्य का आभा मंडल चुराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इसे ओर इसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

इस व्यक्ति ने आम पब्लिक के साथ दर्शनार्थी बनकर एंट्री ली थी, मंदिर मेंएंट्री लेने के बाद ये मंदिर परिसर में छुपा रहा।रात करीब 3:30 के लगभग यह प्रतिमा के पास गया और यहां से आभामंडल चुरा लिया | आभामंडल चुराने के बाद येएक चुन्नी की सहायता से खिड़की से मंदिर परिसर से बाहर निकल गया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे औरजांच शुरू करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। इसमास्टर माइंड के साथ इसका एक अन्य साथी भी वारदात में शामिल रहा।इन्हे पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमों का गठनकिया ओर लगातार पीछा करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

 

 

इसमें एस . पी सिटी भीलवाड़ा – श्री धर्मेंद्र जी यादव एडिशनल एस. पी श्री पारस जी जैन भीलवाड़ा जहाज़पुर डिप्टी- श्री नरेन्द्र जी पारीक जहाज़पुर सी आई – श्री राजकुमार जी नायक व साइबर क्राइम टीम का विशेष सहयोग रहा क्षेत्र कमेटी ने उनका आभार जताया एवं स्वस्ति भूषण माता जी के सानिध्य में इनको सम्मानित भी किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *