आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मंगल आहारचर्या का पुण्य लाभ नरेंद्र सरोज जैन देवरी महाराष्ट्र परिवार को प्राप्त हुआ

धर्म

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मंगल आहारचर्या का पुण्य लाभ नरेंद्र सरोज जैन देवरी महाराष्ट्र परिवार को प्राप्त हुआ
देवरी
विश्व वंदनीय आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज भीषण शीतलहर के बावजूद अपने कदम चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

गुरुदेव की आज की आहारचर्या देवरी ग्राम महाराष्ट्र में हुई आहारचर्या चरण वंदना का पुण्य लाभ नरेंद्र सरोज जैन, परिधि जैन, क्षितिज जैन, श्रेया जैन, पारस जैन क्षेत्रपालिया देवरी चंदेरी प्रवासी परिवार को प्राप्त हुआ। जैसे ही पूज्य आचार्य श्री के आहार निर्विघ्न संपन्न हुए वैसे ही यह परिवार खुशी से झूम उठा। यह परिवार निरंतर तन मन धन से समाज सेवा, संत सेवा को तत्पर है। हाल ही में इस इस परिवार के जो गोंदिया के विधायक हैं उन्होंने भी गुरुदेव की आहारचर्या का पुण्य लाभ लिया व अपनी चंचला का प्रयोग करते हुए डोंगरगढ़ चंद्रगिरी तीर्थ को प्रदान की।

वहीं पूर्व में देवरी निवासी परिवार के द्वारा अपनी और से अनुदान प्रदान किया। इसी परिवार की पुत्रवधू ने आगे आकर एक अंगूठी मंदिर निर्माण के सहयोग में प्रदान की। जब देवरी में इनके आवास पर गुरु के चरण पड़े तो यह सभी भावुक हो उठे। परिवारजनों को इसकी सूचना मिली तो परिवार की बेटियां मंजू जैन चंदेरी, मृदुला जैन छबड़ा, धुर्वलता मथुरा, मीनाक्षी जैन शिवपुरी,सुमन बाकलीवाल बूंदी सभी अपने भाई के पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना कर रही हैं। पूरा परिवार आचार्य श्री जी का अनन्य भक्त है

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *