मुनि श्री योगसागर महाराज की 47 वर्षों बाद होगा चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में मंगल आगमन होगी भव्य आगवानी
चांदखेड़ी
परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का शनिवार की प्रातः बेला में आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस पर चंद्रोदय तीर्थ पर मंगल आगमन होगा।
चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए प्रशांत जैन ने बताया कि क्षेत्र कमेटी गुरुदेव के आगमन से अत्यंत उत्साहित है गुरुदेव की नगर में एवं क्षेत्र पर मंगल आगवानी की जाएगी।





उन्होंने बताया कि क्षेत्र पर मंगल आगमन अटरू रोड से मंदिर के उत्तरी कुबेर दरवाजे से होगा नगर में लगभग 21 स्वागत द्वारा लगाए गए हैं उन्होंने कहा कि भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक का अवसर होने से यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा अवसर है कि क्षेत्र पर गुरुदेव का आगमन हो रहा है। एवं मुनि श्री के सानिध्य में ही भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न होगी।
उन्होंने कहा कि आसपास के दूर दराज के भक्त भी गुरुदेव के दर्शन हेतु क्षेत्र पर पधार रहे हैं एवं अपने क्षेत्र में आगमन हेतु निवेदन कर रहे हैं। गुरुदेव की एक झलक पाने को सभी आतुर है।
गुरुदेव की अगवानी में बारा महिला मंडल एवम सारोला कला महिला मंडल का दिव्य घोष अगवानी करते हुए क्षेत्र पर लाएगा संपूर्ण अगवानी मार्ग को रंगोली के माध्यम से सजाया जाएगा। क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका, उपाध्यक्ष महेंद्र कांसल, अशोकसेठी, महामंत्री नरेश वेद, कोषाध्यक्ष कैलाश पापड़ीवाल, आहार विहार संयोजक महावीर कालू, अनिल जैन, नीतेश जैन, सुरेंद्र सोनी, ओम जैन लीमी ने सभी से अपील की है कि गुरुदेव के मंगल आगमन में पधार कर धर्म लाभ लेकर पुण्य अर्जन करें।
श्री अशोक पाटनी आरके मार्बल भी क्षेत्र पर पधार रहे हैं
श्री प्रशांत जैन ने बताया कि आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण का अवसर पर भगवान आदिनाथ के दर्शन करने हेतु एवं गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु भामाशाह श्रेष्ठी श्री अशोक पाटनी क्षेत्र पर पधार रहे हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

