आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 2023 में होंगे दो पंचकल्याणक महोत्सव
– फरवरी में तेली मोहल्ला स्थित श्री चंद्रप्रभु मंदिर
– मार्च में इंदिरा नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का होगा पंचकल्याणक
– किशनगढ़ जैन समाज में दौड़ी खुशी की लहर
![]()
मदनगंज-किशनगढ़।
आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज सत्संग के सानिध्य में वर्ष 2023 में मार्बल नगरी किशनगढ़ में दो पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी घोषणा गुरुवार को करौली स्थित श्री महावीरजी में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने धर्मसभा में की। श्री मुनिसुव्रत नाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के दर्शनार्थ 201 सदस्यीय दल गुरुवार को श्री महावीरजी में चातुर्मास कर रहे ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद पहुंचा। यात्री दल ने गुरुवार को श्री महावीरजी पहुंचकर भगवान महावीर के दर्शन करने के पश्चात बैंड बाजों के साथ जुलूस रूप में आचार्य वर्धमान सागर महाराज के दर्शन किए। इस दौरान किशनगढ़ जैन समाज के तीर्थ यात्री दल द्वारा आचार्य शांति सागर महाराज, आचार्य वीर सागर, आचार्य धर्म सागर, आचार्य अजीत सागर महाराज को अर्घ्य समर्पित करने के पश्चात आचार्य वर्धमान सागर महाराज की पूजन की। जिसमें श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। कार्यक्रम में किशनगढ़ के करीब 201 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर इन्दिरा नगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सिटी रोड स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, आचार्य धर्मसागर विद्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह एवं आगामी चातुर्मास मदनगंज किशनगढ़ में करने का निवेदन किया। धर्म सभा में श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, संजय पापड़ीवाल, राजकुमार दोषी व सुरेंद्र दगड़ा ने विचार व्यक्त करते हुए आचार्यश्री को किशनगढ़ आगमन के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजनों करने का निवेदन किया। धर्मसभा में आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ने किशनगढ़ के 2 मंदिरों के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव करवाने घोषणा करते हुए सभी को मंगल आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि 1 से 5 फरवरी 2023 तक तेली मौहल्ला स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवम 9 से 14 मार्च 2023 तक इंद्रा नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख का घोषणा की।पंचकल्याणक महोत्सव की घोषणा करते ही पूरा पांडाल आचार्यश्री के जयकारों से गुंजायमान हो गया। वही आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ने श्री महावीरजी में किशनगढ़ के 2 पंचकल्याणक महोत्सव की घोषणा की सूचना मिलते ही किशनगढ़ जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यक्रम में दिलीप कासलीवाल, चेतन प्रकाश पांड्या, पारसमल पांडया, मानकचंद गंगवाल, कैलाश पाटनी, ओम प्रकाश गदिया, विमल पाटनी उरसेवा, मुकेश दगड़ा, गौरव पाटनी, विकास पाटनी, विमल पाटनी चारू, इंदर चंद पाटनी, पदमचंद गंगवाल, जिनेंद्र बोहरा, राजेश पांडया, निर्मल पाटोदी, कैलाश बड़जात्या, पारसमल गंगवाल, मनोज पाटनी, सुशील काला सहित अनेक श्रावक श्राविका मौजूद थे। मंच संचालन अजीत बाकलीवाल ने किया।
गौरव पाटनी किशनगढ़
राजेश पंचोलिया
संकलन अभिषेक लुहाड़िया

