रामगंजमंडी श्रेया जैन एवम धरा जैन ने विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रामगंज मंडी नगर एवं जैन समाज को किया गौरवान्वित
रामगंजमंडी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12th बोर्ड के विज्ञान वाणिज्य एवं कला संकाय का परिणाम घोषित कर दिया आज यह साबित हो गया की बेटियां किसी से कम नहीं है। जिसका उदाहरण आज आए परिणाम से परिलक्षित हो गया।
जिसका उदाहरण बिटिया श्रेया जैन एवम धरा जैन ने बता दिया इन दोनों पुत्री ने न सिर्फ रामगंजमंडी नगर का नाम रोशन किया अपितु जैन जगत को भी गौरवान्वित किया जैसे ही यह सूचना परिवार को एवं समाज के लोगों को मिली सभी में हर्ष व्याप्त हो गया। श्रेया जैन ने कोटा के दर्शन ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है बिटिया ने विज्ञान संकाय में 98% अंक प्राप्त कर रामगंज मंडी में प्रथम स्थान तो प्राप्त किया ही इसके साथ ही जिले में भी सर्वाधिक अंक प्राप्त किए श्रेया ने नाम तो रोशन किया ही एवं माता-पिता को श्रेय दिलाते हुए संपूर्ण रामगंजमंडी को श्रेयस्कर बना दिया परिवार में सूचना मिलने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। और जमकर मिठाइयां बांटी गई आपको बता दें श्रीमती अंजलि सोमेंद्र जैन की पुत्री ना सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है अपितु विगत दो वर्ष पहले कराटे चैंपियनशिप में भी पदक हासिल कर नगर को गौरवान्वित कर चुकी हैं।

वहीं पार्षद वर्षा जैन एवं उत्तम जैन की पुत्री धरा जैन ने रामगंजमंडी की धरा को गौरवान्वित कर दिया धरा गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल रामगंज मंडी की छात्रा है बिटिया ने वाणिज्य संकाय में 89 प्रतिशत प्राप्त किए इन दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय मूलनायक शांतिनाथ भगवान एवं साधु संतों के आशीर्वाद को दिया

इन दोनों ने रामगंजमंडी में विगत वर्ष 2024 में हुए पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमल प्रभा माताजी का भी मंगल आशीर्वाद लिया शिक्षकों को इसका श्रेय देते हुए कहा कि जब कभी भी हमारा आत्मविश्वास डगमगाता तो प्रभु शांतिनाथ को हम स्मृति लाते और हमारा आत्मविश्वास पुनः अग्रसर हो जाता।
निश्चित रूप से बेटा और बेटी एक समान की ज्योति पल्लवित रूप में परिलक्षित हुई है।
श्रेया जैन का कहना है की मैं चिकित्सक बनकर नगर का नाम रोशन करना चाहती हु एवं जन-जन की सेवा करना चाहती हूं।
धरा जैन का कहना है की मैं आगे और अध्ययन कर नगर का नाम रोशन करना चाहती हूं। शायद इससे अधिक रामगंज मंडी नगर एवं जैन समाज के लिए गौरव के पल क्या होंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312






