अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज के चरणों में सिंगोली के भक्तों ने किया श्रीफल भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्म

अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज के चरणों में सिंगोली के भक्तों ने किया श्रीफल भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

सिंगोली 

अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज विगत दिनों से श्री महावीर जी तीर्थ पर विराजमान है। जहां दिव्य अलौकिक प्रभावना महाराज श्री के सानिध्य में हो रही है। 

 

श्री महावीर जी तीर्थ से जानकारी देते हुए प्रशांत जैन खानपुर ने बताया कि मुनिश्री का तीर्थ पर आगमन होने से भक्तों में काफी उत्साह देखा गया होली होने से भी काफी भक्त तीर्थ पर मौजूद रहे।

 

 

महाराज श्री के सानिध्य में भगवान का अभिषेक,शान्तिधारा आदि क्रियाएं संपन्न हुई इसी बेला में दिल्ली के काफी भक्त व जयपुर, कोटा , बूंदी , आगरा, सवाईमाधोपुर,चांदखेड़ी, इत्यादि स्थानों से भक्त महावीर जी तीर्थ पर मुनिश्री के दर्शन हेतु पधारे।

 महाराज श्री के सानिध्य में अप्रैल माह में सिंगोली मध्य प्रदेश में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसी कड़ी में सिंगोली समाज की ओर से भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर गुरुदेव के चरणों में श्रीफल समर्पित कर नगर आगमन हेतु निवेदन भी किया।

 

महाराज श्री ने अपने मंगल प्रवचन में अष्टानिका पर्व की समाप्ति पर इंद्र देव नंदीश्वर दीप में खुशियां मनाते हैं एवं वातसल्य पूर्वक एक दूसरे को रंग लगाकर भक्ति नृत्य करते हैं। प्रभु की आराधना करते हैं। 

 

उन्होंने विद्याधर राजा एवं सोमा रानी की कथा के माध्यम से इस पर्व का विशेष महत्व बताया। 

       अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *