जैन मुनि श्री 108 प्रणीत सागर महाराज ससंघ का 2025 चातुर्मास देवली नगरी में होगा –
देवली
परम पूज्य आचार्य शिरोमणि नवपट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण रत्न श्री 108 प्रणीत सागर जी महाराज ससंघ का 2025 का होने वाला भव्य चातुर्मास औद्योगिक एवं धर्म परायण नगरी देवली में होगा !
णमोकार मंडल के सदस्य ओमप्रकाश जैन (टोरडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 10 वर्षों के पश्चात किसी जैन संत का देवली नगर में चातुर्मास होगा परम पूज्य प्रणीत सागर जी महाराज इंदौर से देवली के लिए 5 से 10 जून के मध्य होगा।पद विहार करते हुए देवली पहुंचेंगे ! मुनि संघ का विहार इंदौर से देवली के लिए होगा! णमोकार मंडल के सभी सदस्य चातुर्मास की तैयारी के लिए तैयारी करने में लगे हुए हैं, यह चातुर्मास श्री अग्रवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित है एवं विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में मुनि संघ का प्रवास एवं धर्म सभा प्रवचन एवं चातुर्मास में होने वाले आयोजन आयोजित होगे।
चातुर्मास की तैयारियों को लेकर जीतू जैन (बाजटा) ने बताया की 21 मई की रात्रि में अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज की चन्द्रपभु दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास कमेटी के लिए मीटिंग का आयोजन समाज अध्यक्ष बंशीलाल सर्राफ की अध्यक्षता में की गई जिसमें चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल जैन(नासिरदा वाले) को बनाया गया,


इसी के साथ मंत्री नेमीचंद जैन(साँडला वाले) कोषाध्यक्ष हेमराज जैन(घटियाली) को बनाया गया एवं चातुर्मास व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया! मुनि संघ में श्रमण रत्न 108 प्रणीत सागर जी महाराज एवं साथ मे क्षुल्लक रत्न 105 श्री विधेय सागर जी महाराज सम्मिलित है!
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


