जीवन को आदर्श बनना है तो अपने विचार उच्च बनाकर रखो आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज 

धर्म

 जीवन को आदर्श बनना है तो अपने विचार उच्च बनाकर रखो आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज 
 उज्जैन जीवन को आदर्श बनाना है तो अपने विचार उच्च बनाकर रखो। महंगे वस्त्र पहनने से या कीमती गाड़ी खरीदने से कोई महान नहीं बनता है, अपितु सादा जीवन, उच्च  विचारों से व्यक्ति महान बनता है।

 

प्रसिद्धि पाना है तो सर्वप्रथम सिद्धि प्राप्त करो। सिद्धि प्राप्त होते ही प्रसिद्धि स्वयमेव ही हो जाती है। नाम कीचाह मत करो, काम करो, तुम्हारा नाम स्वयमेव ही होजाएगा। जो दिखावे का जीवन जीता है, उसका शीघ्रही दिवालिया निकल जाता है। काम कम, दिखावा ज्यादा,यह दिखावा दीर्घकाल तक नहीं चल सकता। जीवन ऐसा जीना, जो है सो है।

आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज नेधर्मसभा में यह आशीर्वचन दिए ।  21 मई को लक्ष्मीनगर में सुबह धर्मोपदेश सभा के बाद आचार्यश्री ने मक्सी की ओरविहार किया। यहां से आचार्यश्री ससंघ भोपाल की ओर पग विहार करेंगे।

 

 

विहार से पूर्व धर्मसभा में आचार्यश्रीविशुद् सागरजी ने कहा वस्तु तटस्थ है, हम जैसा प्रयोगकरना चाहें, वैसा कर सकते हैं। अग्नि पाचक है, अग्निप्रकाशक है, अग्नि दाहक है। अग्नि एक है, प्रयोग
अनेक हैं। समय आपको मिला है, आप उसका प्रयोगअपने अनुसार करते हो। समय, धन, प्रभाव एवं पद कासदुपयोग करो। पद का दुरुपयोग मत करो। धन काव्यर्थ व्यय मत करो। समय बहुमूल्य है, पल-पल कासही उपयोग करो। अपने पद का दुरुपयोग मत करो।सुख में फूलो मत, दुःख में कुलो मत। वस्तु का उचितप्रयोग करो। जानों, देखों, जाने दो।

शाश्वत सिद्धांत है मृत्युजिसका जन्म होता है, उसका मरण भी निश्चित है। मृत्यु संसार काशाश्वत सिद्धांत है। जन्म,बाल्यावस्था, यौवन, वृद्धावस्थाऔर फिर मरण निश्चित है। आपकितना भी प्रयास करो, पर आप अपनी वृद्धावस्था को रोक नहींसकते हो। आयु, यौवन, सुंदरतासब ओस की बूंद के समान क्षणभंगुर है। जो वृद्धों की सेवा करता है, उसे निश्चित उसका अच्छा फल प्राप्त होता है, उस घर में सरस्वती एवं लक्ष्मी का वास होता है।पाना है तो सहना सीखो जो संकटों को सह लेता है, वहीदुनिया में सम्मान प्राप्त कर पाता है।

 

 

कुछ पाना है तो कुछ सहना सीखो। स्वर्ण अग्नि के ताप को सहन करताहै, तभी चमकता है। साधक तप कीअग्नि में तपते हैं, तो वहीं त्रैलोक्य केस्वामी सिद्ध परमात्मा बनते हैं।                               संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *