गुरुदेव के बढ़ चले कदम संभावित मालवा की धरा इंदौर की ओर 

धर्म

गुरुदेव के बढ़ चले कदम संभावित मालवा की धरा इंदौर की ओर 

   बीनागंज 

 परम पूज्य जगत पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 सुधासागर महाराज के संभावित कदम मालवा की धरा इंदौर की और बढ़ रहे हैं।

          जैसे ही गुरुदेव का बिहार बीनागंज से हुआ सभी के मन में यह आशा थी कि गुरुदेव राजस्थान की और बढ़ेंगे लेकिन गुरुदेव तो अनियत विहारी है।

    जिस मार्ग को उन्होंने चुना वे स्पष्ट संकेत देते हुए प्रतीत हो रही है मालवा की पावन धरा देवी अहिल्या होलकर की नगरी इंदौर की ओर है। पूर्व में भी इंदौर का निवेदन बहुत ही भक्ति भाव से हुआ था।

 

जब इंदौर चातुर्मास का निवेदन करने आए थे मनीष सपना गोधा 

युवा श्रेष्ठी श्री मनीष सपना गोधा विगत दिनों गुरुदेव का निवेदन करने बीनागंज आए थे इंदौर वर्षायोग 2026 को लेकर धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है।

इसी क्रम में विगत कुछ दिन पूर्व दिगंबर जैन सामाजिक संसद, कीर्ति स्तंभ, सुमतिधाम ट्रस्ट, आनंद गोधा परिवार एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से श्रेष्ठी मनीष गोधा एवं सपना गोधा ने , आवन (जिला गुना) पहुंचकर निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में श्रद्धा और भक्ति से वर्षायोग 2026 हेतु विनम्र निवेदन प्रस्तुत किया था।

 

गोधा दंपति ने गुरुचरणों में निवेदन करते हुए कहा कि “मुनिपुंगव श्री का वर्षायोग इंदौर शहर की वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गुरुजी के सान्निध्य में आयोजित होने वाले श्रावक संस्कार शिविर एवं मौजी बंधन संस्कार जैसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए, जिससे जैन संस्कृति और संस्कारों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

 उस समय गोधा दम्पति ने कहा था गोधा दंपति ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था “हमें पूर्ण आस्था है कि गुरुचरण इंदौर की ओर ही बढ़ रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी वे कई बार मुनिपुंगव श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंच चुके हैं।

      अब तमाम अटकलें पर विराम सा लगता दिखाई दे रहा है गुरुदेव ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं दीक्षा के उपरांत गुरुदेव का इंदौर नगर में प्रथम बार आगमन होगा। 

 

जगत पूज्य की आगमन से पावन होगी इंदौर की धरा 

संपूर्ण मालवा में हर्ष हुआ भरा भूरा 

    पूरी हो गई इंदौर की भावना 

अब संभावित इंदौर में होने जा रही है गुरुदेव की चातुर्मास कलश स्थापना 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *