भगवान पदमप्रभु के गर्भ कल्याणक पर संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन
————————
शुभकामना परिवार के तत्वावधान में किया गया
————————-
निवाई:भगवान पदमप्रभु के गर्भ कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य पर वैयरहाउस के समीप बसन्त कालोनी में शुभकामना परिवार के तत्वावधान में भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित शुभकामना परिवार का निवाई मे गठन किया गया । इस दौरान रविवार को सामूहिक परिवार द्वारा संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ आयोजित किए गए जिसका उदधाटन पारसमल जैन रोहित जैन एवं महिला मण्डल की वनिता जैन बडा़गाव ने भगवान आदीनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण नीरज कुमार धीरज कुमार जैन बाकलीवाल रजवास वाले ने किया। जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को भक्तामर श्लोकों से मण्डप पर समर्पित किए गए। जौंला ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने अपने मुखारविंद से भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र एवं रत्नत्रय के दीपक समर्पित किए।
इस दौरान भगवान आदिनाथजी भक्तामरजी आचार्य मानतुंगाचार्य की वन्दना करके आरती की। इस अवसर पर
उर्मिला सोगानी संजू जौंला मोना जैन वनिता जैन बीना सोगानी आशा पाटनी मुन्नीदेवी सोगानी निशा बाकलीवाल सपना हतौना पूजा जैन सुमित्रा जैन तृप्ति बाकलीवाल प्रिती जैन कुसुम जैन स्वाति सोगानी रेणु सोगानी संध्या जैन विमल सोगानी सौरभ जैन सुशील सोगानी रोहित जैन अनिल सोगानी नरेश हतौना पदमचंद जैन एवं विमल पाटनी दिनेश सोगानी मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

